
Companies that hurt investors the most : बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियो में से 8 कंपनियों ने भारी नुकसान कराया है। इन 8 कंपनियां ने कुल मिलाकर बीते हफ्ते निवेशकों का 1,06,991.42 करोड़ रुपये का नुकसान कराया है। वहीं अगर देखा जाए तो बीते हफ्ते सेंसेक्स 940.37 अंक (1.55 प्रतिशत) घटकर बंद हुआ है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन दो कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी
बीते हफ्ते एलआईसी की मार्केट कैप 14,105.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,114.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,053.05 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,489.67 करोड़ रुपये हो गई है।
अब जानिए किन कंपनियों ने कराया है नुकसान
बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 25,185.37 करोड़ रुपये कम होकर 6,09,687.79 करोड़ रुपये बची। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 18,375.41 करोड़ रुपये कम होकर 8,89,130 करोड़ रुपये बची है। इसी प्रकार टीसीएस की मार्केट कैप 17,289.02 करोड़ रुपये कम होकर 11,75,287.30 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 14,447.69 करोड़ रुपये कम होकर 6,07,140.65 करोड़ रुपये बची है। स्टेट बैंक की मार्केट कैप 11,245.01 करोड़ रुपये कम होकर 5,36,012.18 करोड़ रुपये बची है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 7,419.45 करोड़ रुपये कम होकर 4,74,018.02 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस की मार्केट कैप 7,408.2 करोड़ रुपये कम होकर 17,16,571.25 करोड़ रुपये बची है। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 5,621.27 करोड़ रुपये कम होकर 4,43,356.45 करोड़ रुपये बची है।

मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,16,571.25 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,75,287.30 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,89,130 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,09,687.79 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,07,140.65 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,05,489.67 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 5,36,012.18 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,74,018.02 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,47,114.09 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,43,356.45 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications