पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। हर रोज पेट्रोल व डीजल की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं।
नई दिल्ली, मार्च 12। पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। हर रोज पेट्रोल व डीजल की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए सीएनजी से चलने वाली कार बेस्ट ऑप्शन रहेगी। सीएनजी कार आपके लिए हर तरह से अच्छा साबित हो सकती है। इन कारों की कीमत कम होती है और दूसरा सफर की लागत हमेशा पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले काफी कम रहती है। यानी सीएनजी कार आपकी दो तरह से बचत कराएगी। मार्केट में कई सीएनजी कारें मौजूद हैं।

टॉप 7 सीएनजी कार
बात करें मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी मारुति सुजुकी एरीना और मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप के जरिए गाड़ियों की बिक्री करती है। लेकिन, अगर सीएनजी कारों की बात करें, तो यहां केवल एरीना डीलरशिप की गाड़ियां ही आती हैं। यानी, भारतीय बाजार में मारुति अपनी ऑल्टो, एसप्रेसो, वैगनआर, अर्टिगा, सेलेरियो और ईको जैसी सीएनजी कारों की बिक्री करती है। मारुति ने इस साल जनवरी महीने में अपनी सीएनजी गाड़ियों की कीमतों को महंगा किया था। ऐसे में आज हम आपको मारुति की सभी 7 सीएनजी कारों की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मारुति : सीएनजी कारों की नई कीमतें
- मारुति सुजुकी ऑल्टो : शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपये से लेकर 4.95 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 5.24 लाख रुपये से लेकर 5.56 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी वैगनआर : शुरुआती कीमत 6.13 लाख रुपये से लेकर 6.19 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी सेलेरियो : शुरुआती कीमत 6.58 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी डिजायर : शुरुआती कीमत 8.14 लाख रुपये से लेकर 8.82 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी अर्टिगा : शुरुआती कीमत 9.88 लाख रुपये की है।
- मारुति सुजुकी ईको : शुरुआती कीमत 5.89 लाख रुपये की है।
सबसे सस्ती सीएनजी कार
मारुति सुजुकी ऑल्टो देश की सबसे सस्ती सीएनजी कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है। वहीं, मारुति सुजुकी वैगनआर और मारुति सुजुकी डिजायर कंपनी की दो बेस्ट सेलिंग सीएनजी कारों में आती है। मारुति सुजुकी अर्टिगा देश की एकमात्र ऐसी सीएनजी कार है, जो 7-सीटर ऑप्शन के साथ आती है। मारुति सुजुकी सेलेरियो देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है, जिसमें 35.60 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। मारुति सुज़ुकी एस-प्रेसो सबसे ज्यादा वैरिएंट्स में आने वाली सीएनजी कार है।
नोट- सभी सीएनजी गाड़ियों की कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम हैं। ये कीमतें शुरुआती और टॉप एंड वैरिएंट्स की हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि सभी मॉडलों की कीमतों में बदलाव इसलिए भी है क्योंकि इनकी वैरिएंट अलग-अलग है।
मारुति डिजायर सीएनजी लांच
मारुति कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर का सीएनजी कार की शुरुआती कीमत 8.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। मारुति सुजुकी का यह एस-सीएनजी व्हीकल इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम से लैस है। इस गाड़ी को इस तरह तैयार किया गया है कि सभी तरह के इलाकों में ड्राइव करना आसान है। मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया है कि 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ, डिजायर एस-सीएनजी 57kW की अधिकतम पावर और 31.12 km/kg का माइलेज देती है। कंपनी ने इस एस-सीएनजी ट्रिम्स को 8.14 लाख रुपये और 8.82 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications