नयी दिल्ली। साल 2019 ऑटो सेक्टर और कार कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा। 2019 में कार निर्माता कंपनियों की सेल्स घटी। बल्कि मारुति जैसी दिग्गज कंपनी की बिक्री 2019 के कई महीनों में लगातार घटती रही। मारुति, महिंद्रा सहित कई बड़ी कंपनियों ने अपने उत्पादन में कटौती की। क्योंकि अधिक उत्पादन होने से स्टॉक बढ़ जाता है, जिसे निपटाने के लिए कंपनियों को तरह-तरह के ऑफर देने पड़ते हैं। मारुति सहित बहुत सी कंपनियों ने 2019 के कई महीनों में नॉन-प्रोडक्शन दिवस आयोजित किये। यानी महीनों में कुछ दिन गाड़ियों का उत्पादन नहीं किया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि मांग से ज्यादा उत्पादन न हो। कुल मिला कर आर्थिक सुस्ती के बीच 2019 ऑटो सेक्टर के लिए मंदी भरा रहा। मगर फिर भी कुछ कारों को लोगों ने खूब पसंद किया। 2019 में सबसे अधिक बिकने वाली कार की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की मांग सबसे अधिक रही। 2019 में मारुति डिजायर की किसी भी अन्य कार के मुकाबले सबसे अधिक 2,09,657 यूनिट्स बिकीं। डिजायर के 14 वेरिएंट हैं। आइये जानते हैं डिजायर के सारे वेरिएंट्स और उनकी कीमत के बारे में।
ये हैं मारुति सुजुकी डिजायर के पेट्रोल वेरिएंट और उनके कीमत :
- मारुति सुजुकी डिजायर एलएक्सआई 1.2 : कीमत 5.82 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर वीएक्सआई 1.2 : कीमत 6.73 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर एएमटी एलएक्सआई 1.2 (ऑटोमैटिक) : कीमत 7.2 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर जेडएक्सआई 1.2 : कीमत 7.32 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर एएमटी जेडएक्सआई (ऑटोमैटिक) : कीमत 7.79 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर जेडएक्सआई प्लस : कीमत 8.21 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर एएमटी जेडएक्सआई प्लस (ऑटोमैटिक) : कीमत 8.68 लाख रुपये
ये हैं मारुति सुजुकी डिजायर के डीजल वेरिएंट और उनके कीमत :
- मारुति सुजुकी डिजायर एलडीआई : कीमत 6.66 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर वीडीआई : कीमत 7.57 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर एएमटी वीडीआई (ऑटोमैटिक) : कीमत 8.04 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर जेडडीआई : कीमत 8.16 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर एएमटी जेडडीआई (ऑटोमैटिक) : कीमत 8.63 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर जेडडीआई प्लस : कीमत 9.06 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर एएमटी जेडडीआई प्लस (ऑटोमैटिक) : कीमत 9.52 लाख रुपये
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है मारुति
बता दें कि बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से मारुति देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। मारुति ने पेट्रोल और डीजल कारों के अलावा भारतीय बाजार में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाहनों के साथ-साथ स्मार्ट हाइब्रिड वाहनों को भी पेश किया है। वर्तमान में कंपनी की 70 प्रतिशत गाड़िया 8 मॉडल के साथ बीएस6 तकनीक वाली है। साथ ही यह भारत में पहले ही 3 लाख से अधिक बीएस6 कारों की बिक्री कर चुकी है। नवंबर में मारुति ने अपनी शुरुआत से अब तक 2 करोड़ से अधिक वाहनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें - बजट के बाद मारुति की कारों की नयी प्राइस लिस्ट, यहां जानिये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications