नयी दिल्ली। अगर आप मारुति की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के जरिए मारुति का उद्देश्य अपनी ग्रामीण इलाकों में सेल्स बढ़ाने के लिए ग्राहकों को नए फाइनेंस ऑप्शन और स्कीम ऑफर करना है। दोनों कंपनियां मिल कर ग्रामीण इलाकों में कस्टमर्स को आसानकार फाइनेंसिंग की सुविधा देंगी। बता दें कि कोरोना संकट के चलते कार कंपनियों की सेल्स काफी घट गई है, जिसके बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों को आसान फाइनेंसिंग की सुविधा देकर मारुति अपनी सेल्स बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। मारुति और महिंद्रा फाइनेंस के बीच हुई इस साझेदारी से आपको कार फाइनेंस कराने पर कई बेनेफिट मिल सकते हैं।
क्या मिल सकती हैं सुविधाएं
- अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें : ग्राहकों को अपने कैश फ्लो का प्रबंधन करने में मदद करने के लिए दो महीने की मोहलत दी जाएगी। यानी आप कार खरीदने पर दो महीने बाद ईएमआई चुकाना शुरू कर सकते हैं
- स्टेप अप ईएमआई : इस स्कीम में आपको 6 महीने के गैप पर किस्त तय करने का विकल्प मिलेगा
- बैलून ईएमआई : इसमें आप आखिरी ईएमआई के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट मूल्य का 25 प्रतिशत चुका सकते हैं
- तिमाही ईएमआई भुगतान सहित कृषि ग्राहक योजनाएं
- कम डाउन-पेमेंट स्कीम (Low down-payment scheme)
- बैलून ईएमआई सहित फ्लेक्सिबल स्कीम, कॉन्टैक्टलेस आवंटन के लिए कोई फील्ड जांच योजना नहीं
मारुति को मिलेगी मदद
बता दें कि पिछले 5 सालों में 6 लाख मारुति ग्राहकों ने अपनी कारें महिंद्रा फाइनेंस से फाइनेंस कराई हैं। 3,086 से अधिक शोरूम के डीलर नेटवर्क और बजट कारों के कई मॉडल होने से मारुति सुजुकी ग्रामीण इलाकों में मांग बढ़ा कर जून 2020 में हुंडई से सबसे अधिक कार बेचने वाली कंपनी का ताज बिक्री का ताज हासिल कर सकती है। महिंद्रा फाइनेंस, जिसका 1,450 शाखाओं का नेटवर्क है, के साथ किया गया टाई-अप कंपनी को यह लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकता है। मारुति सुजुकी की एक-तिहाई से अधिक रिटेल सेल्स ग्रामीण भारत में ही होती है। ऐसे में महिंद्रा फाइनेंस के साथ की गई ये साझेदारी मारुति के लिए फाएदेमंद हो सकती है।
मारुति की कारों पर डिस्काउंट
मारुति अपनी कई कारों पर डिस्काउंट और बेनेफिट दे रही है। इनमें डिजायर पर 55000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। वहीं कंपनी अपनी स्विफ्ट पर 50000 रु, सिलेरियो और एस-प्रेसो दोनों पर 48000 रुपये, ऑल्टो पर 38000 रुपये, वेगन आर पर 33000 रुपये और ईको पर भी 33000 रुपये के बेनेफिट दे रही है। इन बेनेफिट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और अतिरिक्त वारंटी शामिल हो सकते हैं। वहीं होंडा 32,000 रुपये के बेनेफिट के साथ अमेज़ कॉम्पैक्ट सेडान बेच रही है, जिसमें चौथे और पांचवें वर्ष के लिए एक्सटेंडेड वारंटी और कार एक्सचेंज पर अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है। सिटी मिड-साइज सेडान पर होंडा 1 लाख रुपये तक के बेनेफिट दे रही है, जिसमें 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications