नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी एक बार फिर से अपनी एरिना लाइनअप पर कुछ आकर्षक ऑफर लेकर आई है। इससे मारुति अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करके अपनी सेल्स के बेहतर आंकड़ों को बरकरार रखना चाहती है। मार्च में मारुति अपनी कई कारों पर डिस्काउंट सहित कई अन्य ऑफर्स दे रही है। इनमें मारुति की सबसे सस्ती कार ऑल्टो पर 15,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। ये बेनेफिट आपको ऑल्टो के पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडलों पर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं बाकी ऑफर।
एस-प्रेसो और सिलेरियो
एस-प्रेसो पर कैश डिस्काउंट 20,000 रुपये है, जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट क्रमशः 20,000 रुपये और 7,000 रुपये हैं। वही मारुति की सिलेरियो (और सेलेरियो एक्स) पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
वैगन-आर और स्विफ्ट
मारुति वैगन-आर पर 8,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट पर उपलब्ध है। स्विफ्ट पर मारुति 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ 10,000 रुपये की नकद छूट और 7,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दे रही है।
डिजायर और विटारा ब्रेजा
डिजायर 8,000 रुपये के कैश डिस्काउंट, 7,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ मिल रही है। वहीं विटारा ब्रेजा पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।
ईको और अर्टिगा
मारुति ईको को आप 1000 रु की नकद छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस कार पर 20000 रु का एक्सचेंज बोनस और 7000 रु की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा अर्टिगा पर कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस नहीं है, मगर इस कार पर 4000 रु की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।
बाकी कारों पर डिस्काउंट
मारुति टूर एच 1 पर 15-15 हजार रु की नकद छूट और एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है, जबकि टूर एच 2 पर नकद छूट और एक्सचेंज बोनस दोनों 20-20 हजार रु के हैं। टूर एस 10,000 रुपये की नकद छूट और 25000 रु के एक्सचेंज बोनस के साथ मिल रही है। वहीं टूर वी पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। टूर एम पर केवल 20,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। मारुति की अन्य सभी कमर्शियल मॉडलों (टूर एच 1, टूर एच 2, टूर एस, टूर वी) पर 14,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
मारुति की फरवरी सेल्स
कंपनी की कुल फरवरी सेल्स (घरेलू और निर्यात) में 11.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी थी। इसने फरवरी 2020 में 147,110 वाहनों के मुकाबले फरवरी 2021 में 164,469 कारें बेचीं। इसकी घरेलू सेल्स में 11.8 फीसदी और कुल निर्यात में 11.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। घरेलू मार्केट में मारुति ने कुल 152,983 कारें बेची थीं। जबकि 11,486 कारों का निर्यात किया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications