Maruti Suzuki Car Price Hike: देश की दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ने बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी ने अपनी गाड़ियों की महंगी करने का ऐलान किया है. ग्राहकों को नए फाइनेंशियल के पहले महीने से ही इसका झटका लगेगा. क्योंकि नई कीमतें 1 अप्रैल से ही लागू हो जाएंगी. खबर के आते ही मारुति सुजुकी लिमिटेड के शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है. BSE पर मारुति का शेयर 11570 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
मारुति सुजुकी की गाड़ियां होंगी महंगी!
मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमत में 4% तक की बढ़ोतरी की ऐलान किया है. इसकी वजह कच्चे माल और ऑपरेशंस कॉस्ट में इजाफा बताया गया है. कंपनी ने कहा है कि कीमत में बढ़ोतरी मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी.
गाड़ियों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी
ऑटोमेकर कंपनी ने इसी साल जनवरी में इसी तरह का ऐलान किया था, जिसमें कीमतों को 4% तक बढ़ाया. इसके अलावा फरवरी में कई मॉडलों की कीमतों में 1,500 रुपए से लेकर 32,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी. पिछले साल दिसंबर में मारुति सुजुकी ने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी.

क्यों महंगी हो रही गाड़ियां
ग्लोबल कमोडिटी की कीमतों में उछाल और कच्चे माल पर हाई टैरिफ का असर ऑटो कंपनियों पर भी पड़ रहा है. इससे भारतीय कार मैन्युफैक्टरर्स बढ़ी हुई लागत से जूझ रहे हैं. सप्लाई चेन में रुकावट ने इन चुनौतियों को और बढ़ा दिया है. मारुति सुजुकी ने इन दबावों को स्वीकार किया है और ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करते हुए कॉस्ट मैनेजमेंट का प्रयास कर रही है.
मारुति सुजुकी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि हालांकि कंपनी लगातार लागतों को अनुकूलतम बनाने और अपने ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने का प्रयास करती है, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार को देना पड़ सकता है.
मारुति सुजुकी के शेयरों पर असर
गाड़ियों की कीमतों में इजाफा होने का असर मारुति सुजुकी की गाड़ियों पर भी दिख रहा है. BSE पर शेयर 111540 रुपए के भाव पर कारोबार कर कर रहा, जोकि शुरुआती कारोबार में 11755 रुपए के लेवल पर भी पहुंच गया था. हालांकि, 52-वीक हाई 13ू675 रुपए का है, जोकि मारुति सुजुकी ने 1 अगस्त 2024 को टच किया. इसका कुल मार्केट कैप भी 3.63 लाख करोड़ रुपए के पास पहुंच गया है. शेयर ने 1 साल की अवधि में अब तक कमजोर परफॉ़र्मेंस दिया है.
मारुति सुजुकी के ऐलान से जुड़े 5 सवालों के जवाब...
सवाल-1: मारुति सुजुकी द्वारा वाहन की कीमतों में कितने प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की गई है?
जवाब-1: मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2025 से 4% तक की कीमत वृद्धि की घोषणा की है.
सवाल-2: मारुति सुजुकी वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कब लागू होगी?
जवाब-2: मूल्य वृद्धि अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी.
सवाल-3: मारुति सुजुकी ने मूल्य वृद्धि के लिए क्या कारण बताए?
जवाब-3: कंपनी ने मूल्य वृद्धि के प्रमुख कारणों के रूप में बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय का हवाला दिया.
सवाल-4: मारुति सुजुकी द्वारा की गई पिछली मूल्य वृद्धि की तुलना में यह मूल्य वृद्धि कैसी है?
जवाब-4: यह मूल्य वृद्धि जनवरी 2025 में लागू की गई समान 4% वृद्धि और फरवरी 2025 में अतिरिक्त मूल्य वृद्धि के बाद की गई है.
सवाल-5: क्या सभी मारुति सुजुकी मॉडलों के लिए मूल्य वृद्धि समान होगी?
जवाब-5: कंपनी ने बताया कि मूल्य वृद्धि की सीमा मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications