Maruti Suzuki Cars Discount: अगर आप ज्यादा फायदे के साथ कम कीमत में बेहतरीन कार खरीदना चाह रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। मारुति सुजुकी के द्वारा नेक्सा रेंज की गाड़ियों पर इस समय लाखों रुपए का जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। नए फाइनेंशियल ईयर 2025 की शुरुआत के बाद मारुति सुजुकी के द्वारा अपने गाड़ियों की कीमत में कटौती देखने को मिल रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी अपनी कार की कीमतों को 1.5 लाख रुपए तक कम कर रहा है।
जानकारी के लिए बता दे कि भारत की दिग्गज आटोमोटिव कंपनी मारुति सुजुकी के द्वारा यह छूट नेक्सा रेंज के तहत आने वाली कार्स पर दी जा रही है। इनमें फ्रॉन्क्स, जिम्नी और बलेनो जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

कंपनी द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक इन गाड़ियों पर दिए जा रहे डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट तो मिल ही रहा है, इसके अलावा ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। तो अगर अभी आप इन गाड़ियों को खरीदने हैं तो काफी किफायती कीमत पर यह आपको मिल जाएंगे।
कंपनी के द्वारा XL6 और फ्लैगशिप इनविक्टो एमपीवी जैसी गाड़ियों पर किसी भी तरह का स्पेशल डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
मारुति सुजुकी के द्वारा अलग-अलग सेगमेंट की गाड़ियों पर अलग-अलग डिस्काउंट रेंज दी जा रही है। आइए मॉडल के हिसाब से मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में आपको बताते हैं।
मारुति इग्निस पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
बजट रेंज वाली गाड़ी मारुति इग्निस पर फिलहाल 58,000 तक की छूट मिल रही है। इसमें आपको 40,000 रूपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 55,000 रुपए के इस डिस्काउंट के बावजूद आपको 3000 रुपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट पर मिल रहा है।
जिम्नी पर मिल रहा है 1.5 लाख रुपए का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी के जिम्नी अल्फा ट्रिम पर 1.5 लाख रुपए तक का जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 2024 में बने इस गाड़ी के मॉडल पर आपको कैश डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इतनी कम हुई है मारुति फ्रॉन्क्स की कीमत
यह कार देखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश है और इसमें पावरफुल इंजन भी मिलता है। तो इसके टर्बो पेट्रोल वैरीएंट आपको 68,000 तक का डिस्काउंट मिल जाता है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर मिल रही छूट
मारुति सुजुकी की एसयूवी ग्रैंड विटारा की बात की जाए तो इस पर कंपनी के द्वारा इस गाड़ी पर 58,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं ग्रैंड विटारा की हाइब्रिड वर्जन पर आपको 84,000 रुपए तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा।
मारुति सुजुकी की सेडान सियाज पर भी डिस्काउंट
अगर आप मारुति सुजुकी की खूबसूरत सेडान कार सियाज लेने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पर आपको 53,000 तक की छूट मिल सकती है। इसमें आपको 25000 का स्टीकर प्राइस, 25,000 रुपए की छूट एक्सचेंज बोनस के तौर पर और 3000 रूपए कॉरपोरेट डिस्काउंट की तरह दिया जा रहा है।
मारुति सुजुकी बलेनो पर मिलेगी इतनी छूट
मारुति सुजुकी की बलेनो देखने में स्टाइलिश और काफी ज्यादा पावरफुल कार है। इस पर आपको कंपनी की तरफ से 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस कार पर आपको जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications