नई दिल्ली, जुलाई 2022। मारुति सुजुकी ने बुधवार को जून तिमाही की रिपोर्ट जारी की। कंपनी के लाभ में सालाना आधार पर 129.76 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जून तिमाही में मारुति ने1,012.80 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल के जून तिमाही में कंपनी ने 440.80 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। कंपनी के तिमाही राजस्व में 50.52 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मारुति सुजुकी का राजस्व जून 2022 के तिमाही में 25,286.30 करोड़ रुपये का है। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 16,798.70 करोड़ रुपये था।
बढ़ी है ब्रिक्री
सुजुकि की जून तिमाही की बिक्री 4,67,931 इकाई है। पिछले साल जून तिमाही में यह 3,53,614 इकाई थी। तिमाही के लिए एबिट मार्जिन सुधरकर 5 प्रतिशत हो गया है। इस तिमाही में अपेक्षाकृत बेहतर बिक्री की मात्रा देखी गई है। तिमाही के दौरान वाहनों के बिक्री मूल्य में वृद्धि की गई थी। मारुति सुजुकी ने कहा, "इस तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी के कारण लगभग 51,000 वाहनों का उत्पादन नहीं हुआ। तिमाही के अंत में ग्राहकों के लंबित ऑर्डर लगभग 280,000 थे और कंपनी इन को तेजी से पूरा करने के प्रयास कर रही है।"

कंपनी ने दाम बढायें है।
मारुति सुजुकी ने कहा कि वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने परिचालन लाभ पर प्रतिकूल प्रभाव डाला और ऑटो निर्माता को इस प्रभाव को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मार्क-टू-मार्केट लॉस के कारण इस तिमाही में नॉन-ऑपरेटिंग इनकम कम होने से टैक्स से पहले का प्रॉफिट भी प्रभावित हुआ। कंपनी ने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए लागत में कमी के प्रयासों पर काम करना जारी रखा।
सेमिकंडकटर की कमी के कारण भारतीय कार निर्माता कंपनियों ने कारों के दामों में इजाफा किया है। सभी कंपनियों ने जनवरी से ही सभी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications