नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर तिमाही) के मुकाबले 2020-21 की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1941.4 करोड़ रु रहा, जबकि इसकी इनकम 13.3 फीसदी बढ़ कर 23,458 करोड़ रु रही। मारुति का मुनाफा अनुमान से अधिक रहा है। अनुमान था कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मारुति का मुनाफा 1879 करोड़ रु के करीब रहेगा। बीती तिमाही में मारुति की कार बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।

कितनी बढ़ी कार सेल्स
मारुति सुजुकी ने तिमाही के दौरान कुल 495,897 कारें बेचीं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 13.4 फीसदी अधिक है। घरेलू बाजार में मारुति की बिक्री 13.0 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 467,369 यूनिट्स और निर्यात 20.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 28,528 यूनिट्स रहा। मारुति का ऑपरेटिंग प्रोफिट अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 19.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1484.8 करोड़ रु रहा।
इस वजह से ग्रोथ रही लिमिटेड
मारुति के मुनाफे और इनकम में बढ़ोतरी को अच्छी बिक्री और लागत कम करने के उपायों से सहारा मिला। मगर कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी और प्रतिकूल विदेशी मुद्रा मूवमेंट के कारण इसकी ग्रोथ रही सीमित रही। कंपनी का मुनाफे को अन्य इनकम में हुई तेज बढ़ोतरी से काफी सहारा मिला। इसकी अन्य इनकम तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 27 फीसदी की बढ़ कर 993.7 करोड़ रु रही।
कैपिसिटी उपयोगिता बढ़ी
मारुति के अनुसार तिमाही के दौरान कंपनी की कैपिसिटी उपयोगिता बढ़ी है। कैपिसिटी उपयोगिता (Capacity Utilisation) का मतलब है कि कंपनी की जितनी उत्पादन क्षमता है उसका अब पहले से ज्यादा उपयोग हो पा रहा है। उदारहण के लिए ये एक दिन में 100 कार बना सकती है, मगर मान लिया जाए कि कई वजहों से 50 कारें ही बना रही थी। पर अब इसकी कैपिसिटी उपयोगिता बढ़ी है और ये अब ज्यादा कारें बना रही है। इसी के चलते कंपनी की ग्रोथ दोहरे अंकों में रही है।
अप्रैल-दिसंबर सेल्स घटी
नौ महीने की अवधि में (अप्रैल से दिसंबर तक) मारुति ने कुल 965,626 वाहन बेचे, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 18.0 फीसदी कम है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications