Maruti Suzuki Q2 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में देश की दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ने भी मंगलवार को नतीजे जारी कर दिए हैं. जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी को 3069 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. अनुमान से कमजोर नतीजों के चलते मारुति का शेयर बीएसई पर फिसल गया है. यह 11000 रुपए के नीचे पर ट्रेड कर रहा है, जोकि 8 महीने का सबसे निचला स्तर भी है.
मुनाफे और मार्जिन में गिरावट
मारुति सुजुकी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि मुनाफा 3069 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 3,717 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से मुनाफे में करीब 17.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. आय 37,203 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले 37062 करोड़ रुपए रही. मार्जिन भी घटकर 11.9 फीसदी पर आ गया है, जोकि पिछले साल की सितंबर तिमाही में 12.9 फीसदी था.

नतीजों के बाद स्टॉक में तेज करेक्शन
ऑटो कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में कामकाजी मुनाफा करीब 8 फीसदी गिरकर 4417 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 4784 करोड़ रुपए था. सालाना आधार पर मार्जिन भी 100 बेसिस पॉइंट्स फिसला है. नतीजों के बाद शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 10900 रुपए के भाव पर फिसल गया.
6 महीने से सुस्त है स्टॉक प्राइस
मारुति सुजुकी के नतीजों पर वॉल्युम में गिरावट और मांग में धीमेपन की वजह से कमजोरी देखने को मिल रही. अनुमान से कमजोर नतीजों की वजह से शेयर में तेज करेक्शन है, जोकि पिछले 6 महीने में सुस्त है. यह करीब 7 फीसदी ही उछला है. 1 साल में 5 फीसदी की ही तेजी दिखा चुका है. बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मारुति सुजुकी का कुल मार्केट कैप 3.48 लाख करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications