Maruti Suzuki Quarter 3 Results Profit: आज जनवरी के आखिरी दिन भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपने तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस दौरान कंपनी के मुनाफे में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारी के लिए बता दें की इस फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर में मारुति सुजुकी का नेट प्रॉफिट 33 प्रतिशत तक बढ़कर 3,130 करोड रुपए के आसपास हो गया है। पिछले साल की इस क्वार्टर में कंपनी का ये प्रॉफिट 2351 करोड़ रुपए के आसपास था, जिसमें इस साल जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
आपको बता दें कि कंपनी ने मार्केट के द्वारा जताए गए अनुमान से ज्यादा बेहतर नतीजे दिए हैं। इस क्वार्टर के रिजल्ट असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। रिजल्ट आने के बाद कंपनी के स्टॉक में 1.37 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी, जो बाजार बंद होने तक 2 प्रतिशत के ऊपर पहुंच चुकी थी।

इस दिसंबर की तिमाही में अगर मारुति सुजुकी के रेवेन्यू की बात की जाए तो इसमें 15 परसेंट की थी देखने को मिली है। इस साल मारुति का रेवेन्यू बढ़कर 33,309.7 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। जबकि पिछले साल के समान तिमाही में ये आंकड़ा 29,044 करोड़ रुपए के आसपास का था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कंपनी के नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू की जबरदस्त बढ़ात है, जिसका फायदा आने वाले समय में स्टॉक्स पर भी देखने को मिल सकता है।
दिसंबर की तीसरी क्वार्टर के दौरान मारुति सुजुकी का एबिट्डा सालान आधार पर करीब 38 फीसदी तक बढ़ा है। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी का एबिट्डा 3,909 करोड़ रुपए के आस पास पहुंच गया है। वहीं अगर बात करते हैं पिछले फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर की तो उस समय का एबिट्डा 2,833 रुपए के आस पास का था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी का एबिट्डा मार्जिन 1 साल पहले की तुलना में बढ़ा है। इसमें 9.8 प्रतिशत से 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है और यह बढ़कर 11.7 प्रतिशत के आस पास तक आ गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 के ज्यादातर महीनों में मारुति की कार ही बेस्ट सेलर कार की लिस्ट में शामिल रहीं हैं। एक कैलेंडर ईयर में मारुती सुजुकी ने 20 लाख यूनिट बेचने के आंकड़े को भी पार कर लिया है। मारुति का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस दौरान 9 महीने के अंदर कंपनी की नेट प्रॉफिट के अलावा शेयर वैल्यू में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। आपको बता दें कि एसयूवी सेगमेंट में भी मारुती के द्वारा जबरस्त बढ़त देखने को मिली है और इसका एसयूवी मार्केट शेयर 21 प्रतिशत के आस पास पहुंच चुका है।
अगर बात करते हैं मारुति सुजुकी की आज के शेयर की तो इसमें आज बाजार बंद होने तक 2.10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और आज बाजर बंद होने तक इस कंपनी के शेयर 10,161.05 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। हांलाकि लोगों को उम्मीद है कि कल बाजार खुलने के बाद मारुती के शेयर्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है और इनवेस्टर्स को भी फायदा हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications