Maruti Suzuki Q3 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. ऑटो दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने आज 29 जनवरी को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 12.6 फीसदी बढ़ा है, जोकि 3525 करोड़ रुपए रहा. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 3130 करोड़ रुपए था. नतीजों के बाद मारुति सुजुकी के स्टॉक में करेक्शन देखने को मिल रहा है. शेयर बीएसई पर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 12010 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
मारुति सुजुकी ने जारी किए नतीजे
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक मारुति सुजुकी ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान आय 38,492 करोड़ रुपए रही. यह सालाना आधार पर 15.6 फीसदी बढ़ी है. सालभर पहले ऑटो कंपनी की आय 33309 करोड़ रुपए थी. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 14.4 फीसदी बढ़ा है. EBITDA 3907.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 4470 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. हालांकि, मार्जिन पर मामूली दबाव देखने को मिला है, जोकि सालाना आधार पर 11.7 फीसदी से घटकर 11.6 फीसदी पर आ गया है.
व्हीकल सेल्स में पॉजिटिव ग्रोथ
मारुति सुजुकी ने बताया कि कुल गाड़ियों की बिक्री दिसंबर तिमाही में 5,66,213 यूनिट्स रही. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 5,01,207 गाड़ियों की बिक्री हुई थी. घरेलू बिक्री 4,66,993 यूनिट्स रही. एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 99,220 यूनिट रहा, जोकि एक तिमाही में कंपनी की ओर से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट का आंकड़ा है. सालभर पहले कंपनी की घरेलू बिक्री दिसंबर तिमाही में 4,29,422 यूनिट रही और एक्सपोर्ट 71,785 यूनिट रही.

ऑल टाइम हाई पर वॉल्यूम
अक्टूबर से दिसंबर के दौरान सेल्स वॉल्यूम 9 महीने के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है. इस दौरान कंपनी ने कुल 16,29,631 यूनिट्स की बिक्री की. यह सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़ा है. घरेलू बिक्री भी 13,82,135 यूनिट रही. जबकि एक्सपोर्ट का आंकड़ा 2,47,496 यूनिट रही.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications