Maruti Suzuki India's investment plan: मारुति सुजुकी इंडिया ने काफी बड़ा निवेश प्लान बनाया है। कंपनी ने बताया है कि वह 20 लाख कार का उत्पादन हर साल और बढ़ाएगी। वहीं कंपनी का इरादा करीब 28 नए मॉडल भी लांच करने का है।
मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने बताया कि कंपनी निवेश का काफी बड़ा प्लान बना कर उस पर काम कर रही है। इनके अुनसार अगले 9 साल में मारुति 20 लाख कार सालाना की उत्पादन क्षमता का विस्तार करेगी। वहीं कंपनी का इरादा 2031 तक करीब 28 नए मॉडल लांच करने का है।

मारुति की 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए कंपनी ने शेयर धारकों को बताया है कि कंपनी वर्तमान में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर "वास्तविकताओं और हम भविष्य के लिए क्या अनुमान लगा रहे हैं" के अनुरूप अपनी उत्पादन सुविधाओं में सुधार कर रही है।
इस दौरान भार्गव ने कहा कि हालांकि भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र के दोहरे अंकों में बढ़ने की उम्मीद नहीं है, जैसा पहले चीन में हुआ था। हालांकि हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2030-31 तक 6 प्रतिशत की विकास दर बरकरार रहेगी।
उन्होंने कहा कि हमारा पहला चरण तब था, जब हम एक सरकारी कंपनी थे। दूसरा चरण कोविड महामारी के साथ समाप्त हुआ। अब भारतीय कार बाजार दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बन गया। 20 लाख यूनिट की क्षमता बनाने में हमें 40 साल लग गए। लेकिन अब कंपनी अगले 9 वर्षों की अवधि में ही 20 लाख यूनिट की निर्माण क्षमता और जोड़ लेगी।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2030-31 तक, मारुति सुजुकी ने 7.5 लाख कार से लेकर 8 लाख कारों के बीच निर्यात का अनुमान लगाया है। चेयरमैन ने इस बात पर जोर दिया कि कंपनी को घरेलू और विदेशी मांग के मिश्रण के कारण अपनी निर्माण क्षमता को अतिरिक्त 20 लाख यूनिट तक बढ़ाना होगा।
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2030-31 तक, कंपनी के पास लगभग 28 अलग-अलग मॉडल हो सकते हैं। स्पष्ट रूप से इतनी बड़ी संख्या में कारों को बेचने के लिए कंपनी में बदलाव की भी जरूरत होगी। फिलहाल कंपनी 18 मॉडल बाजार में बेच रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications