नई दिल्ली, जून 17। सॉफ्टवेयर की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने सत्या नडेला को चेयरमैन बनाया है। भारतीय मूल के सत्या नडेला करीब 7 साल से माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में काम कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट को उन्होंने इस दौरान ढेर सारी कामयाबी दिलाई है। श्री नडेला बोर्ड में जॉन थॉमसन का स्थान लेंगे। इनको लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। थॉमसन को 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का चेयरमैन बनाया गया था। उससे पहले वह बोर्ड में लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। सत्या के पहले गूगल ने भी भी भारतीय मूल के सुंदर पिचाई को अल्फाबेट का प्रमुख नियुक्त किया था।
माइक्रोसॉफ्ट ने इस बदलाव पर कहा है कि थॉमसन लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर एक्टिव रहेंगे और नडेला के कंपनसेशन, सक्सेशन प्लानिंग, गवर्नेंस और बोर्ड ऑपरेशंस देखेंगे।

जानिए माइक्रोसॉफ्ट में नडेला का सफर
सत्या नडेला (53 साल) को माइक्रोसॉफ्ट में 2014 में सीईओ नियुक्त किया गया था। उस दौरान माइक्रोसॉफ्ट कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रही थी। सत्या ने न केवल माइक्रोसॉफ्ट को इन दिक्कतों से निकाला, बल्कि कंपनी को नई ऊचाई पर भी लाए हैं। सत्या ने क्लाउड कंप्यूटिंग, मोबाइल ऐप्लिकेशनंस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर फोकस बढ़ाया, जिसका फायदा मिला।
जानिए माइक्रोसॉफ्ट की कितनी बढ़ी कीमत
माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका में एक लिस्टेड कंपनी है। जब से सत्या नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट का कामकाज सीईओ के रूप में संभाला है, कंपनी के शेयर का रेट तेजी से बढ़ा है। उनके साल साल के कार्यकाल में कपंनी के शेयर का रेट करीब सात गुना से ज्यादा बढ़ा है। इस वक्त माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ डॉलर है।
तीसरे सीईओ के बाद तीसरे चेयरमैन भी नियुक्त
माइक्रोसॉफ्ट ने सत्या नडेला को कंपनी का सीईओ बनाया, तो वह तीसरे सीईओ थे। वहीं अब जब वह चेयरमैन बनाए गए हैं, तो यह भी कंपनी के तीसरे चेयरमैन ही होंगे। इससे पहले कंपनी में बिल गेट्स और थॉमसन चेयरमैन के रूप में सेवा दे चुके हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications