अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बढ़िया मौका है।
नई दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बढ़िया मौका है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनांजा सेल शुरू हो गई है। बता दें कि ये सेल बीते कल यानी 7 दिसंबर से शुरु हो चुकी है जो कि 10 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान ऐप्पल, सैमसंग, शाओमी और रियलमी के लगभग सभी स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर और शानदार डील दी जाएंगी।

एचडीएफसी कार्ड पर मिलेगा ये ऑफर
मोबाइल्स बोनांजा बिक्री के तहत रियायती कीमतों पर उपलब्ध स्मार्टफोन हैं। चार दिन तक चलने वाली है इस सेल में आपको बेहतरीन डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। इतना ही नहीं एचडीएफसी बैंक की तरफ से क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 1,750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। एक्सिस बैंक की ओर से पांच प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है।
रेडमी 9i को ओरिजनल प्राइस से 2 हजार कम में खरीदें
शाओमी के लेटेस्ट रेडमी 9i स्मार्टफोन को मोबाइल बोनांजा सेल में 10,999 रुपये की बजाय 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर की बात करें तो रेडमी 9i में 6.53 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। एंड्राइड 10 ओएस पर पेश किया गया यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर पर काम करता है। रेडमी 9i में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh दी गई है जो कि 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 31 घंटे की कॉलिंग, 162 घंटे का म्यूजिक प्ले और 11 घंटे गेमिंग देने में सक्षम है।
रियलमी नार्जो 20 पर मिल रहा अच्छा डिस्काउंट
रियलमी नार्जो 20 स्मार्टफोन मोबाइल बोनांजा सेल में 12,999 रुपये नहीं बल्कि 10,499 रुपये में मिलेगा। रियलमी नार्जो 20 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग के लिए 6,000mAh की बैटरी और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Realme Narzo 20 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है।
एपल आईफोन एक्सआर खरीदें 40,999 रुपये की कीमत पर
एपल का लोकप्रिय डिवाइस आईफोन एक्सआर मोबाइल बोनांजा सेल में 40,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। बात करें तो 64जीबी स्टोरेज और 6.102 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में A12 Bionic चिप के साथ-साथ फ्रंट में 7MP का कैमरा और रियर में 12MP का कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी F41
सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी F41 मोबाइल बोनांजा सेल में 15,499 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी F41 में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications