Punjab: अब शुरूआती चरण में ही मरीजों में कैंसर का पता चल जायेगा। इसके लिए बेहद ही जल्द पंजाब के सभी गांवों में मोबाइल वैन की सेवा शुरू की जाएगी। गंभीर बीमारी के परीक्षण को लेकर नागरिकों में झिझक रहती हैं लेकिन अगर नागरिकों को जांच की सुविधा घर के पास मिलेगी तो फिर नागरिक परीक्षण करवा पाएंगे।
इसके लिए पंजाब सरकार ने टाटा ग्रुप के साथ तीन समझौते किए हैं। गुरुवार को यह बात होमी भाभा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में आईपीडी सेवा का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम मान ने कहीं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि यहां एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पंजाब सरकार ने टाटा मेमोरियल सेंटर के साथ 3 एमओयू पर साइन किए है। टाटा मेमोरियल सेंटर की ओर से सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पूरे प्रदेश में स्वास्थ सेवाओं को बेहतर करने में काफी सहायता मिलेगी।
सीएम भगवंत मान ने इस दौरान टाटा मेमोरियल पर एक का विमोचन भी किया। उन्होंने इससे पहले अस्पताल में आईपीडी सेवाएं शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने चौथी मंजिल पर भर्ती मरीजों से बात भी की।
उन्होंने मानवता के प्रति अनुकरणीय सेवा के लिए टाटा ग्रुप की सहारना भी की। सीएम मान ने कहा कि संगरूर और न्यू चंडीगढ़ में टाटा मेमोरियल अस्पताल मरीजों को ग्लोबल स्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रहा है, जो पंजाब के लिए वरदान है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने संगरूर में कैंसर अस्पताल के लिए 42 करोड़ रु की राशि दी हैं। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, अनमोल गगन मान और हरजोत बैंस अन्य मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अस्पताल में ओपीडी की सेवा शुरू ही गई थी। कैंसर उपचार केंद्र के रूप में यह संस्थान उभरा है। पंजाब सरकार की राज्य से कैंसर को खत्म करने की प्रतिबद्धता के तहत अस्पताल को मुफ्त में 52 एकड़ भूमि दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अस्पताल के रख रखाव के लिए सालाना 2 करोड़ करोड़ रु की राशि अनुदान के रूप में दी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications