कोरोनावायरस को लेकर सरकार आम जनता की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पिछले दिनों कई बड़ी घोषणाएं भी हुईं और जनता को उसका लाभ भी मिला।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस को लेकर सरकार आम जनता की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पिछले दिनों कई बड़ी घोषणाएं भी हुईं और जनता को उसका लाभ भी मिला। इसी बीच आपको बता दें कि अगर आपने कहीं ये पढ़ा या सुना है कि सरकार सभी लोगों को सहायता राशि के तौर पर 1,000 रुपये दे रही है, तो यह मात्र एक अफवाह है। इसे सच न मान बैठें। भारत सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। यह बात पीआईबी फैक्ट चेक ने कही है और सरकार की 1,000 रुपये की सहायता राशि देने वाली खबर को फेक न्यूज करार दिया है। पीआईबी फेक्ट चेक केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करता है।

लिंक पर क्लिक करने से बचें
इस प्लेटफॉर्म ने कहा है कि ऐसी अफवाह है कि भारत सरकार कोरोना सहायता योजना WCHO के जरिए सभी लोगों को 1000 रुपये की सहायता राशि दे रही है। लोगों को इससे संबंधित मैसेज आ रहा है और फॉर्म भरने को रहा जा रहा है जिससे उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे। इस पर पीआईबी फैक्ट चेक केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है, तो उसमें किया गया दावा और दिया गया लिंक फर्जी है। इस तरह के लिंक को क्लिक करने और किसी फॉर्म को भरने से बचें। फॉर्म में आपकी निजी जानकारी लेकर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए जालसाजों से सावधान रहें।
PIB Fact Check को ऐसे भेज सकते हैं सूचना
सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकता है। वहीं मालूम हो कि हाल में धोखाधड़ी करने वाले ईएमआई टालने, पीएम-केयर्स फंड में पैसे जमा करने जैसे कई नए हथकंडों के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश में लगे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications