महंगाई के इस दौर में ज्यादातर लोग कम पैसे खर्च कर अपना भविष्य सुरक्षित करने की सोचते हैं। ऐसी ही एक सरकारी योजना है जिसमें निवेश करके आप अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकेगें।
नई दिल्ली: महंगाई के इस दौर में ज्यादातर लोग कम पैसे खर्च कर अपना भविष्य सुरक्षित करने की सोचते हैं। ऐसी ही एक सरकारी योजना है जिसमें निवेश करके आप अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकेगें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार की फिलहाल ऐसी कल्याणकारी योजना हैं जिसमें मामूली निवेश में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। जिसमें आकस्मिक दुघर्टना या ऐसी ही अन्य किसी विपदा पर परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। तो चलिए अपनी खबर के जरिए आपको दो योजनाओं की जानकारी देते हैं जो बेहद मामूली निवेश पर सुरक्षा कवर दे रही हैं।

1 रुपये प्रति दिन से कम में 2 लाख रुपये का फायदा
भारत सरकार फिलहाल प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना चला रही है। जिसमें सिर्फ 330 रुपये साल के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जा रहा है। ये रकम 1 रुपये प्रति दिन के खर्च से भी कम है। इस योजना में 18 से 50 साल की आयु के लोग शामिल हो सकते हैं। प्रीमियम का भुगतान ऑटो-डेबिट सुविधा के जरिए बैंक या पोस्ट ऑफिस के खातों से सीधे किया जा सकता है। पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना एक टर्म प्लान है, जिसमें पॉलिसीधारक की मृत्यु पर आश्रितों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। बता दें कि योजना में शामिल होने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती। इस योजना में शामिल होने के लिए आपको अपने बैंक शाखा, बीमा शाखा या पोस्ट ऑफिस जाकर संपर्क करना होगा। जहां पर आप एक साल के लिए या एक से ज्यादा साल के लिए प्रीमियम में कटौती का ऑटो डेबिट निर्देश दे सकते हैं, जिसके बाद आपको कवर मिलने लगेगा।
कैसे ले सकते है योजना का लाभ
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में भी सरकार 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दे रही है। जिसके लिए सालाना प्रीमियम सिर्फ 12 रुपये रखा गया है जो कि 1 रुपये प्रतिमाह है। इस योजना में 18 से 70 आयुवर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। प्रीमियम सालाना आधार पर दिया जाता है। इस योजना में दुर्घटना से मृत्यु होने या काम करने में अक्षमता की स्थिति में नकद सहायता मिलती है। योजना का लाभ लेने के लिए बैंक शाखा, बीमा शाखा या फिर पोस्ट ऑफिस शाखा से संपर्क कर योजना की जानकारी ले सकते हैं साथ ही खाते से प्रीमियम भुगतान का निर्देश भी दे सकते हैं। जो कि एक साल या एक से ज्यादा साल के लिए ऑटो डेबिट हो सकता है।
कैसे करें पीएमजेजेबीवाई के लिए अप्लाई
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए फॉर्म कई भाषाओं में उपलब्ध हैं। अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बांग्ला, कन्नड़, ओडिया, मराठी, तेलुगू और तमिल में भी आप यह फॉर्म भर सकते हैं। योजना को लेकर अधिक जानकारी पाने के लिए आप इसकी ऑफिशियल साइट http://jansuraksha.gov.in/ भी विजिट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications