नयी दिल्ली। एक और भारतीय ने अमेरिका की दिग्गज टेक्नलॉजी कंपनी में ऊंचा पद हासिल किया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मोहित गोयनका को याहू मेल टीम का डायरेक्टर इंजीनियरिंग नियुक्त किया गया है। डायरेक्टर बनने से मोहित के परिवार और उनके गृह नगर में काफी खुशी है। मोहित गोरखपुर के साहबगंज के रहने वाले हैं। उनके पिता किशन गोयनका एक कपड़ा व्यापारी हैं। गौरतलब है कि मोहित की बतौर डायरेक्टर नियुक्ति 24 फरवरी से हो चुकी है। मोहित के इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर उनके पिता ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद हमने मोहित पढ़ाई अच्छे स्कूल में पढ़ाया।

कहां से की पढ़ाई पूरी
मोहित गोयनका ने अपनी कक्षा 5 तक की पढ़ाई स्प्रिंगर स्कूल में की, जबकि इसके बाद कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर से पूरी की। इसके बाद भोपाल, मध्य प्रदेश के लक्ष्मीनारायण कॉलेज ऑफ टेक्नॉलाजी से बीई की डिग्री ली। यहां मोहित को एकेडमी अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गये, जहां यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न, कैलीफोर्निया से उन्होंने मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। 2011 में वे कंपनी में बतौर इंजीनियर नियुक्त हुए और 2015 में सीनियर इंजीनियर बने। बाद में 2017 में उनको सीनियर इंजीनियर मैनेजर बनाया गया।
मेहनत से हासिल किया पद
मोहित गोयनका ने बेहतर सर्विस और अपनी कार्य क्षमता से याहू में इतना ऊंचा पद हासिल किया। उनकी कामयाबी पर पिता ने खुशी से कहा कि मोहित का ये मुकाम परिवार नहीं बल्कि पूरे गोरखपुर की उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में वे और बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।
यह भी पढ़ें - कितना कमाते हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई? जान कर चौंक सकते हैं आप
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications