
Best Shares of the Month : बीते कुछ हफ्ते शेयर बाजार के लिए काफी मुश्किल रहे हैं। हालांकि बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए कुछ ठीक रहा। बात करें बीते एक महीने की तो इस दौरान सेंसेक्स 697.93 अंक या 1.15 फीसदी गिरा, वहीं निफ्टी 170.25 अंक या 0.96 फीसदी कमजोर हुआ है। पर कई ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को एक महीने में मालामाल कर दिया है। यहां हम आपको उन शेयरों की डिटेल देंगे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा एक महीने में दोगुने से अधिक कर दिया है। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
सोमा टेक्सटाइल्स : 177.31 फीसदी
सोमा टेक्सटाइल्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 82.18 करोड़ रु है। पिछले एक महीने में ये शेयर 177.31 फीसदी उछला। ये शेयर एक महीने में 9.08 रु से 25.18 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 2.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 25.18 रु पर बंद हुआ। 177.31 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 2.77 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। हालांकि छोटी कंपनी के शेयरों में काफी जोखिम रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें।
झावेरी क्रेडिट्स : 164.27 फीसदी
झावेरी क्रेडिट्स ने भी पिछले एक महीने में निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 15.70 रु से 41.49 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 164.27 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 26.82 करोड़ रु है। एक महीने में 164.27 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 41.49 रु पर बंद हुआ।
ईयंत्र वेंचर्स : 139.49 फीसदी
ईयंत्र वेंचर्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने एक महीने में 139.49 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 53.05 रु से 127.05 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 139.49 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 18.30 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 127.05 रु पर बंद हुआ।
टेलरमेड रिन्यूएबल : 130.71 फीसदी
टेलरमेड रिन्यूएबल ने भी बीते एक महीने निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 74.40 रु से 171.65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 130.71 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 168.64 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 171.65 रु पर बंद हुआ।
नेटलिंक्स लिमिटेड : 120.64 फीसदी
नेटलिंक्स लिमिटेड ने भी एक महीने में निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर इस दौरान 103.20 रु से 227.70 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 120.64 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 14.14 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.91 फीसदी की तेजी के साथ 55.91 रु पर बंद हुआ।
इन शेयरों ने भी किया मालामाल
जिन अन्य शेयरों ने निवेशकों को एक महीने में 100 फीसदी से अधिक रिटर्न देकर उनका पैसा डबल से ज्यादा किया है, उनमें सॉफ्टरैक वेंचर्स (114.06 फीसदी) और फ्यूचरिस्टिक सिक्योरिटीज (107.11 फीसदी) शामिल हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications