
Shares to Invest : मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को ऐसे 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी है जो 50 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। ये स्टॉक हैं ट्रेंट, भारती एयरटेल, संवर्धन मदरसन, पीरामल एंटरप्राइजेज और शोभा। इनमें से चार स्टॉक लार्ज कैप हैं। शोभा लिमिटेड इनमें एक मिड कैप स्टॉक है। आगे जानिए कौन सा शेयर कितना रिटर्न दे सकता है।
ट्रेंट
मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को ट्रेंट लिमिटेड को 1500 रुपये प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। स्टॉक का करेंट प्राइस 8.64 फीसदी के इंट्रा डे लाभ के साथ 1342 रुपये है। अगर आप अभी ट्रेंट खरीदते हैं तो आपको जल्द ही 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। स्टॉक पिछले 1 महीने में 10% और पिछले 1 साल में 25% चढ़ा है। पिछले 3 साल में इसने 102% रिटर्न दिया है। लार्ज कैप टाटा ग्रुप स्टॉक रिटेल सेक्टर में काम करता है।
भारती एयरटेल
एनालिस्ट ने भारती एयरटेल को 985 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ बाय कॉल दिया है। स्टॉक का वर्तमान बाजार मूल्य 1.10% की इंट्रा डे गिरावट के साथ 766.55 रुपये है। अगर आप इस शेयर को अभी खरीदते हैं, तो आपको 29% का संभावित रिटर्न मिल सकता है। स्टॉक ने पिछले 1 साल में 6% और पिछले 3 साल में 42% रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में, यह 81% बढ़ गया। टेलीकॉम सेक्टर की ये कंपनी स्टॉक 1995 में शुरू हो गयी थी।
संवर्धन मदरसन
संवर्धन मदरसन का आज का ट्रेडिंग प्राइस 1.92% की इंट्राडे गिरावट के साथ 79.25 रुपये प्रति शेयर रहा है। मोतीलाल ओसवाल ने 100 रुपये प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दी है। अगर आप संवर्धन मदरसन अभी खरीदते हैं, तो शेयर आपको 27% का संभावित रिटर्न दे सकता है। ऑटो एंसिलरीज सेक्टर में काम कर रहे लार्ज कैप स्टॉक ने 3-महीनों में 16% का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 1 साल में इसमें 11% की गिरावट आई।
पिरामल एंटरप्राइजेज
मोतीलाल ओसवाल ने पिरामल एंटरप्राइजेज को 1150 रुपये प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दी है। पिरामल एंटरप्राइजेज का करेंट रेट 0.72% की इंट्रा डे गिरावट के साथ 837.80 रुपये है। अगर आप अभी पिरामल एंटरप्राइजेज खरीदते हैं, तो आपको 37% का रिटर्न मिल सकता है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 19,995.24 करोड़ रुपये है। स्टॉक ने पिछले 1 महीने में 3% रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में इसमें 66% की गिरावट आई है।
शोभा
मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को शोभा लिमिटेड को 855 रुपये प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। शोभा का आज का रेट 0.77% की इंट्राडे गिरावट के साथ 571 रुपये रहा है। यदि आप अभी शोभा लिमिटेड खरीदते हैं, तो आप 50 फीसदी का रिटर्न हासिल कर सकते हैं। मिड कैप स्टॉक पिछले 1 साल में 34 फीसदी गिर गया और 40 फीसदी का रिटर्न दिया।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications