नई दिल्ली, सितंबर 27। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल फेस्टिव सीजन में कई कंपनियां आईपीओ लेकर आने की प्लानिंग कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 30 कंपनियां अगले 2 महीनों में अपने-अपने आईपीओ इश्यू ला सकती हैं। इन 30 कंपनियों के शुरुआती शेयर सेल इश्यू से 45 हजार करोड़ रु से अधिक जुटाने की उम्मीद है। आईपीओ मार्केट के गुलजार होने से निवेशकों के पास कमाई के शानदार मौके होंगे।
कई टेक्नोलॉजी कंपनियां लाएंगी आईपीओ
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए कई टेक्नोलॉजी कंपनियां भी हाथ आजमाएंगी। बता दें कि बीते 1.5 सालों में, खास कर कोरोना संकट आने के बाद, टेक कंपनियों ने शेयर बाजार में दमदार प्रदर्शन किया है। फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो के सफल आईपीओ, जिसे 38 गुना से अधिक सब्स्क्राइब किया गया था, ने नए जमाने की टेक कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
फंडिंग का नया सोर्स है आईपीओ
मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि जोमैटो जैसी कंपनियों ने प्राइवेट इक्विटी कंपनियों से पैसा जुटाया है। मगर अब आईपीओ ने नए जमाने की टेक कंपनियों के लिए फंड हासिल करने का एक नया रास्ता खोल दिया है। जिन फर्मों के अक्टूबर-नवंबर के दौरान अपने आईपीओ के माध्यम से फंड जुटाने की उम्मीद है, उनमें पॉलिसीबाजार (6,017 करोड़ रुपये), एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (4,500 करोड़ रुपये) नायका (4,000 करोड़ रुपये), सीएमएस इंफो सिस्टम्स (2,000 करोड़ रुपये) और मोबिक्विक सिस्टम्स (1,900 करोड़ रु) शामिल हैं।
ये कंपनियां भी लाएंग आईपीओ
ऊपर बताई गई कंपनियों के अलावा कुछ और भी कंपनियां आईपीओ इश्यू लाएंगी, जिनमें नॉर्दर्न आर्क कैपिटल (1,800 करोड़ रुपये), इक्सिगो (1600 करोड़ रुपये), सैफायर फूड्स (1500 करोड़ रुपये), फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (1,330 करोड़ रुपये), स्टरलाइट पावर (1,250 करोड़ रुपये), रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज (1,200 रुपये) करोड़) और सुप्रिया लाइफसाइंस (1,200 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
किन वजहों से बढ़ा रुझान
कंपनियों का आईपीओ की तरफ रुझान क्यों बढ़ा है? इस पर जानकार कहते हैं कि इसके कई कारण हैं। इनमें दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा मजबूत सुधार, शेयर बाजार में जारी एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) और घरेलू निवेशकों द्वारा निवेश और पिछले एक साल में शेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की भागीदारी में वृद्धि शामिल है।
40 कंपनियां ला चुकीं आईपीओ
2021 में अब तक 64,217 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 40 कंपनियों ने अपने आईपीओ पेश किए हैं। इनके अलावा आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी 29 सितंबर को अपना 2,778 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने जा रही है। यह पूरे 2020 में आईपीओ के जरिए 15 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 26,611 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है। आईपीओ के माध्यम से इस तरह की दमदार फंड जुटाने की प्रोसेस आखिरी बार 2017 में देखी गयी थी, जब 36 कंपनियों ने आईपीओ के माध्यम से 67,147 करोड़ रुपये जुटाए थे। लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, एमटीएआर टेक्नोलॉजीज, ईजी ट्रिप प्लानर्स, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैक्रोटेक डेवलपर्स और एमी ऑर्गेनिक्स जो इस साल लिस्ट हुए हैं, वे 110 से 320 फीसदी की रेंज में स्मार्ट रिटर्न देने के बाद अपने इश्यू प्राइस से काफी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications