Titagarh Rail Share Price: चुनिंदा शेयरों पर ब्रोकरेज के नजरिया अक्सर निवेशकों को सर्तक कर देता है। इस बीच मॉर्गन स्टेनली नियर-टर्म ऑर्डर विजिबिलिटी और मार्जिन दबाव के कारण टिटागढ़ रेल सिस्टम्स पर सतर्क हो गया है।मॉर्गन स्टेनली ने टाइटागढ़ रेल सिस्टम्स की रेटिंग घटाकर इक्वल-वेट कर दी है और इसके टारगेट प्राइस में भी काफी कमी की है। ब्रोकरेज ने कहा कि उसने कमजोर फ्रेट ऑर्डर और लिमिटेड बैकलॉग विजिबिलिटी के कारण रेलवे स्टॉक की रेटिंग घटाई है। बता दें कि आज शेयर 2.55% की बढ़ोतरी के साथ 805.00 रुपये पर कारोबार कर रहे।

ब्रोकरेज ने फिक्स्ड-कॉस्ट अंडर-एब्जॉर्प्शन के कारण FY26-FY28 के लिए टाइटागढ़ रेल सिस्टम्स के मार्जिन अनुमानों में भी कटौती की है। इसने फ्रेट EBIT मार्जिन में 95-135 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है। हालांकि, मुंबई मेट्रो और वंदे भारत सहित पैसेंजर सेगमेंट के ऑर्डर अच्छे बने हुए हैं, और कंपनी ने कहा कि एग्जीक्यूशन पर नजर रखना सबसे जरूरी होगा।
टिटागढ़ रेल शेयर प्राइस टारगेट
मॉर्गन स्टेनली ने स्टॉक पर अपना टारगेट प्राइस 246 रुपये घटाकर 1,017 से 771 रुपये कर दिया है, क्योंकि उसने काउंटर की रेटिंग घटाकर इक्वल-वेट कर दी है। रिवाइज्ड टारगेट प्राइस शुक्रवार के ₹785 के क्लोजिंग लेवल से सिर्फ 2% कम है।
बता दें कि पिछले दो सालों में प्राइवेट रेलवे कंपनी के स्टॉक ने मार्केट के मुकाबले काफी खराब प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में स्टॉक में 39% और दो सालों में 25% की गिरावट आई है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications