नई दिल्ली, अप्रैल 18। अगर आप डिस्काउंट के साथ सस्ती कीमत पर एक नया दमदार स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो समझिए कि आपका इंतजार खत्म हो गया है। मोटोरोला का एक शानदार स्मार्टफोन बेहद कम कीमत पर मिल रहा है। शानदार फीचर्स वाले मोटो जी30 को आप सिर्फ 649 रु में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
फ्लिपकार्ट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
मोटो जी30 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत वैसे तो 14999 रु है। मगर फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन पर 4000 रु का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह 4000 रु के डिस्काउंट के अलावा आपको मोटो जी30 पर 10350 रु का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इस तरह आप ये फोन सिर्फ 649 रु में खरीद सकते हैं।
जानिए एक्सचेंज ऑफर की डिटेल
एक्सचेंज ऑफर में आप अपना कोई पुराना फोन नये फोन के बदले एक्सचेंज करते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत कितना बेनेफिट मिले, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके फोन की कंडीशन कैसी है। आप फ्लिपकार्ट से इस फोन को बिना ब्याज की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें तो 500 रुपये की छूट मिलेगी।
5 फीसदी कैशबैक
एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर आपको 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। मोटो जी30 में 64 मेगापिक्सल वाला क्वाड (4) रियर कैमरे के अलावा 5000 एमएएच की दमदार बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड 11 फीचर दिया गया है। इस फोन में 6.51 इंच वाली एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रेज्योल्यूशन 1600x720 पिक्सेल का है।
जानिए कैमरों की डिटेल
इस फोन के बैक साइड में 4 कैमरे हैं। इनमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सेल का है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है। जो एक अल्ट्रा वाइड सेंसर वाला कैमरा है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। जबकि चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल वाला डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सेल का बढ़िया कैमरा दिया गया है।
जानिए कनेक्टिविटी के फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई फीचर्स हैं। इनमें 4जी वोल्ट, 4जी, 3जी, 2जी, ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई है। इसके अलावा 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी दिया गया है। फोन में स्नैपड्रेगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर इस फोन के लिए 7 दिनों की रिप्लेसमेंट सुविधा भी मिलेगी। अगर आप इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करते हैं तो तीन दिन में डिलिवरी हो जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications