MrBeast YouTube Channel : मिस्टरबीस्ट ने आधिकारिक तौर पर PewDiePie को सबसे अधिक सब्सक्राइब किए गए यूट्यूब इंडिविजुअल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर पीछे छोड़ दिया है। आधिकारिक तौर पर, मिस्टर बीस्ट के पास अब 112 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं। पिछले कुछ सालों में, जिमी 'मिस्टरबीस्ट' डोनाल्डसन गूगल के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म यानी यूट्यूब पर सबसे तेजी से उभरने वाले यूट्यूबर्स में से एक बन गए हैं। उन्होंने इसी साल जुलाई में 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को पार कर लिया था।
सबसे अधिक सब्सक्राइब्ड कंटेंट क्रिएटर बन गए
जिमी डोनाल्डसन अमेरिका के रहने वाले हैं। ईस्पोर्ट्स न्यूज वेबसाइट डेक्सर्टो के अनुसार अब उन्होंने लंबे समय से स्वीडिश कंटेंट क्रिएटर PewDiePie को पीछे छोड़ते हुए साइट के सबसे अधिक सब्सक्राइब्ड कंटेंट क्रिएटर की उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके अलावा डेक्सर्टो ने उस क्षण की एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें मिस्टरबीस्ट को एक ही दिन में हजारों सब्सक्राइबर्स मिले हैं।
कमाए अरबों रु
फोर्ब्स के अनुसार 24 वर्षीय जिमी डोनाल्डसन ने 2021 में 54 मिलियन डॉलर कमाए थे। यह रकम भारतीय मुद्रा में 439 करोड़ रु या 4.39 अरब रु होती है। कहा जा रहा है कि इस समय वे एक महीने में लगभग 5 मिलियन डॉलर कमा रहे हैं। इसने उन्हें यूट्यूब का सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाला कंटेंट क्रिएटर बना दिया है।
2012 से हैं यूट्यूब पर
जिमी 2012 में यूट्यूब पर आए थे, मगर इसके बावजूद, वे 2018 में ही फेमस हो पाए, जब उन्होंने ट्विच स्ट्रीमर्स और यूट्यूबर्स को हजारों डॉलर नकद दिए। और आपने भी ये देखा होगा कि एक बार कोई यूट्यूब पर फेमस हो जाए तो उसके बाद उसके सब्सक्राइबर्स लगातार बढ़ते ही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2018 के उन्होंने एक वीडियो बनाई 'हाउ आई गिव अवे 1,000,000 डॉलर' टाइटल के साथ। मिस्टरबीस्ट ने अपने फॉलोअर्स को समझाया कि कैसे उन्होंने प्लेटफॉर्म के माध्यम से इतना पैसा हासिल किया और कंपनियों ने उन्हें पैसा दान करने में मदद की।
रेस्टोरेंस बिजनेस शुरू किया
मिस्टरबीस्ट ने बाद में पैसे कमाने के फॉर्मूले के बारे में विस्तार से भी बताया। ये जानकारी उन्होंने फुल सेंड पोडकास्ट के एक एपिसोड के दौरान दी। उस समय मिस्टरबीस्ट को यूट्यूब पर बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स मिलना शुरू हो गए थे। इसके साथ ही उन्हें रिवार्ड के तौर पर ब्रांड डील्स भी मिल रही थीं। उन्होंने 2020 के अंत तक रेस्टोरेंस बिजनेस भी शुरू किया। उन्होंने वर्चुअल (डिलीवरी ओनली) कॉन्सेप्ट के साथ मिस्टरबीस्ट बर्गर खोला और रेस्तरां व्यवसाय में कदम रखा।
यूट्यूबर्स पार्टनर प्रोग्राम
यदि क्रिएटर यूट्यूबस पार्टनर प्रोग्राम, या वाईपीपी का हिस्सा हैं, तो वे वीडियो के विज्ञापन से 55% पैसा कमा सकते हैं। इस प्रोग्राम के लिए क्वालिफाई होने के लिए, आपके पास 1,000 सब्सक्राइबर और वीडियो पर 4,000 घंटे देखने का समय होना चाहिए। अगले साल से, क्रिएटर्स, यूट्यूब के शॉर्ट-फ़ॉर्म वीडियो ऑफ़र, शॉर्ट्स से विज्ञापन आय भी कमा सकेंगे। इसके योग्य होने के लिए, क्रिएटर्स को 90 दिनों में 10 मिलियन व्यू तक पहुंचने और 1,000 सब्सक्राइबर होने की आवश्यकता होगी। अगर आप भी चाहें तो खास टैलेंट के दम पर अपना चैनल बना कर कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications