
Worlds Billionaires list : 4 अप्रैल 2023 मंगलवार को फोर्ब्स ने विश्व के अमीरों को 37वीं वार्षिक लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में लगातार दूसरे वर्ष रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। मुकेश अंबानी वर्ष 2023 में 83.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्क के साथ 9वें नंबर पर रहे है, तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में बाकी अमीरों के बारे में।
अगर हम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात करें, तो इसमें पहले नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट है। वही, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एलन मस्क और तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस हैं। वही, इस लिस्ट में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 24वें नंबर पर है। अभी गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ कुल 47.2 बिलियन डॉलर है और गौतम अडानी अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं।
फोर्ब्स की इस लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के 25 जो अमीर व्यक्ति है। इन लोगों के पास कुल नेटवर्थ 2.1 ट्रिलियन डॉलर है, वही, अगर हम वर्ष 2022 की बात करें, तो फिर यह 2.3 ट्रिलियन डॉलर थी यानी दुनिया के 25 जो अमीर व्यक्ति है इनकी कुल नेटवर्थ में गिरावट आई है और यह नेटवर्थ में 200 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।
जेफ बेजोस को अमेजन के शेयर में 38 फीसदी गिरावट के वजह से सर्वाधिक नुकसान हुआ है। जेफ बेजोस की कुल नेट वर्थ इस गिरावट के बाद 57 बिलियन डालर कम हो गई है। वर्ष 2022 में जेफ बेजोस अमीरों की लिस्ट में दुसरे नंबर पर थे लेकिन अब ये तीसरे नंबर पर है।
इस वर्ष एलन मस्क दूसरे बड़े लूजर रहे है। एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा। इसके बाद के दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब खो दिया। ट्विटर को खरीदने के लिए टेस्ला के शेयर को बेचने और टेस्ला के शेयर में गिरावट के वजह से पिछले 1 वर्ष की तुलना में एलन मस्क को नेट वर्थ करीब 39 बिलियन डॉलर को गिरावट देखने को मिली है। इस वजह से एलन मस्क की नेटवर्थ गिरकर 180 बिलियन डॉलर रह गई है और वे अमीरों की लिस्ट में दुसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
इस लिस्ट में मुकेश और गौतम अडाणी के बाद अगर हम तीसरे नंबर के भारतीय की बात करें, तो फिर यह शिव नाडार है। इनकी नेटवर्थ 25.6 बिलियन डॉलर है। सायरस पूनावाला चौथे नंबर पर है। इनकी नेटवर्थ 22.6 बिलियन डॉलर है और वही, 5वें नंबर पर लक्ष्मी मित्तल हैं। वही, अगर हम 6वें नंबर बात करें, तो फिर यह सावित्री जिंदल है। इसके साथ ही , 7वें पर दिलीप संघवी, 8वें पर राधाकिशन दमानी, 9वें पर कुमार मंगलम बिड़ला और 10वें नंबर पर उदय कोटक हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications