भारत ही नहीं पूरे एशिया की सबसे अमीर शख्सियत रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के 10 अरबपतियों में शामिल हो गया है।
नई दिल्ली: भारत ही नहीं पूरे एशिया की सबसे अमीर शख्सियत रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के 10 अरबपतियों में शामिल हो गया है। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की सालाना सैलरी वित्त वर्ष 2019-20 में भी 15 करोड़ रुपये रही। जानकारी दें कि उनकी सैलरी पिछले लगातार 12 सालों से इसी स्तर पर है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन और एमडी हैं। आपको बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के कारण अंबानी ने इस वित्त वर्ष का अपना पूरा मेहनताना छोड़ने का फैसला किया है। वहीं कंपनी के अधिकतर कर्मचारियों के वेतन में 10-50 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया गया है।
24 करोड़ रुपये से अधिक छोड़ चुके मुकेश अंबानी
बता दें कि मुकेश अंबानी ने 2008-09 से सैलरी, अलाउंस, अनुलाभ और कमीशन सभी मिलाकर अपने मेहनताने को सालाना 15 करोड़ रुपये पर बरकरार रखा हुआ है। वह अब तक सालाना 24 करोड़ रुपये से अधिक छोड़ चुके हैं। ऐसा उस समय है, जब उनके कजिन निखिल और हीतल मेसवानी समेत कंपनी के सभी पूर्णकालिक निदेशकों के मेहनताने में अच्छी वृद्धि हुई।
सैलरी व अलाउंस मिलाकर 4.36 करोड़ रु शामिल
वहीं आरआईएल ने 2019-20 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि मुकेश अंबानी ने अपनी सैलरी तब तक छोड़ने का फैसला किया है, जब तक कंपनी और इसके सारे कारोबार अपने वास्तविक अर्निंग क्षमता को प्राप्त नहीं कर लेते। अन्य एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स ने भी अपना मेहनताना 50 फीसदी तक छोड़ने का फैसला किया है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मुकेश अंबानी को मिले मेहनताने में 4.36 करोड़ की सैलरी व अलाउंस शामिल है। 2018-19 वित्त वर्ष में उन्हें 4.45 करोड़ रुपये की सैलरी व अलाउंस मिले थे। अंबानी के कमीशन का अमाउंट वित्त वर्ष 2019-20 में 9.53 करोड़ रुपये ही रहा, वहीं अनुलाभ 31 लाख से बढ़कर 40 लाख रुपये के हो गए। रिटायरमेंट बेनिफिट 71 लाख रुपये के रहे।
1.15 करोड़ का मिला नीता अंबानी को कमीशन
नीता अंबानी समेत आरआईएल के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स में से हर एक को वित्त वर्ष 2019-20 में सिटिंग फीस के अलावा 1.15 करोड़ रुपये का कमीशन मिला. 2018-19 में यह 1.65 करोड़ रुपये था। नीता अंबानी को सिटिंग फीस के रूप में 7 लाख रुपये मिले। अंबानी के कजिन निखिल और हीतल मेसवानी दोनों का मेहनताना बढ़कर 24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 20.57 करोड़ रुपये था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications