नई दिल्ली, जुलाई 31। कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश अंबानी परिवार के खिलाफ दाखिल की गई उस याजिका को खारिज कर दिया, जिस याचिका में अंबानी के परिवार को मिली जेड प्लस सुरक्षा को हटाने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह केवल सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट से ही तय हो सकता है। किसे सुरक्षा मिलना चाहिए और किसे नही।
अंबानी की जेड प्लस सुरक्षा के खिलाफ जनहित याचिका दायर
मुकेश अंबानी देश के दिग्गज कारोबारियों में से एक है जिन्हे जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। मगर त्रिपुरा हाईकोर्ट में विकास साहा नामक एक व्यक्ति ने अंबानी की जेड प्लस सुरक्षा के खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और हिमा कोहली की बेंच ने इस जनहित याचिका को हाल ही में खारिज करते हुए केंद्र को सुरक्षा जारी रखने का आदेश दिया है।
मुकेश अंबानी खुद उठाते है जेड प्लस की सुरक्षा का खर्च
देश के उन चुनिंदा लोगो में से एक है मुकेश अंबानी जिन्हे जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। मुकेश अंबानी की जेड+ सुरक्षा पर लगभग 15 से 20 लाख रुपए प्रतिमाह का खर्च आता है। अंबानी को जेड+ सुरक्षा 2013 में आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से मिली धमकियों के बाद यूपीए सरकार ने मुहैया कराई थी। अंबानी इस जेड+ सुरक्षा पूरा खर्च खुद उठाते हैं। वैसे अधिकांश मामलों में यह खर्च सरकार को उठाना पड़ता है।
सुरक्षा जारी रखने का दिया फैसला
किस व्यक्ति को खतरा है और किस व्यक्ति को खतरा नहीं है ये सिर्फ सुरक्षा एजेंसी तय कर सकती है। यह बात सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कही गई है। बेंच ने कहा मुकेश अंबानी एक प्रमुख कारोबारी है और उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसमें विश्वास नहीं करने की कोई वजह नहीं है। यदि व्यक्ति खुद सुरक्षा का खर्च उठाने को तैयार है तो उसे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए कोर्ट ने अपने फैसले में हाल ही में मुकेश अंबानी के घर के बाहर रखे गए बम की बात भी कही।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications