Multibagger IPO : आईपीओ निवेशकों के पास एक ऐसा मौका होता है, जिससे निवेशक तगड़ा रिटर्न कमाते हैं। स्मॉल-कैप कंपनी इवांस इलेक्ट्रिक लिमिटेड (Evans Electric Ltd) के आईपीओ ने निवेशकों को उम्मीद से कहीं ज्यादा रिटर्न दिया है। अब कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी ने बताया है कि शुक्रवार 16 दिसंबर 2022 को बोर्ड की मीटिंग में बोनस शेयर देने का फैसला लिया जाएगा। कंपनी ने ऑफिसियल्स को इसकी सूचना दी है। इस खबर के बीच कंपनी के शेयर शुक्रवार को लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 322.65 रुपये पर बंद हुए।
2019 में लिस्ट हुई थी कंपनी
इवांस इलेक्ट्रिक कंपनी का आईपीओ 30 अप्रैल 2019 को खुला था। कंपनी ने उस सयम आईपीओ का प्राइस बैंड 52 रुपए प्रति शेयर तय किया था। कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 13 मई 2019 को लिस्ट हुआ था। आईपीओ के टाइम से आज तक कंपनी के स्टॉक में लगभग 322 रुपए का ऊझाल देखने को मिला है। कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को 3 साल के दौरान 385.19 प्रतिशत का मल्टिबैगर रिटर्न दिया है।
निवेशकों को हुई है शानदार कमाई
10 दिसंबर 2021 को इवांस इलेक्ट्रिक के शेयर की कीमत 75.30 रुपए से बढ़कर 1 साल में 322.65 के स्तर पर पहूंचा हैं। पिछले एक साल में कंपनी के स्टॉक ने 328.49 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बात अगर इस साल की करें तो कंपनी का स्टॉक जनवरी के शुरूआत में 93 के स्तर पर थे। इसतरह इस साल अभी तक कंपनी के स्टॉक ने अब तक 246.94 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीनों में में ही कंपनी के स्टॉक ने 293.48 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बात पिछले एक महीन की करें तो कंपनी के शेयर ने 293.48 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
क्या करती है कंपनी
इवांस इलेक्ट्रिक लिमिटेड एक स्मॉल कैपिटल वाली कंपनी है। यह कंपनी कॉमर्शियल सर्विस इंडस्ट्री में काम करती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 44.27 करोड़ रुपए है। इवांस इलेक्ट्रिक लिमिटेड की शुरूआत 1951 में हुई थी। भारत में कंपनी को इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सर्विसिंग और मरम्मत के सबसे बेहतरीन माना जाता है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications