Multibagger Stock: शेयर बाजार में हजारों कंपनियों के शेयर लिस्ट हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी कंपनियां हैं जिसने निवेशकों को कम समय में मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। शॉर्ट टर्म या मिड टर्म के परफॉर्मेंस के आधार पर देखें तो कई बार ऐसी कंपनियां सामने आती हैं, जो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से निवेशकों को हैरान कर देती हैं।

ऐसी ही एक कंपनी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Integrated Industries Ltd) है, जिसने हाल ही में अपने वित्तीय नतीजों से सबका ध्यान खींचा है। नतीजों के बाद एक बार फिर से कंपनी के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ गई है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 5% के ऊपर सर्किट के साथ 25.36 पर बंद हुआ था और मार्केट एक्सपर्ट्स सोमवार को भी इसमें तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।
5 साल में 50600 फीसदी से अधिक का दमदार रिटर्न
लॉन्ग टर्म में इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं। पिछले पांच साल की बात करें तो इस शेयर ने अपने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच सालों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने 50,620% का असाधारण रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले छह महीनों में इसमें लगभग 4.37% की गिरावट और पिछले एक साल में 34% की कमी दर्ज की गई है।
10000 रुपये 5 साल में बन गए 50 लाख रुपये
5 साल पहले 25 नवंबर 2020 को शेयर का भाव 0.050 रुपये था। यानी 1 पैसे से भी कम भाव था। ऐसे में इस दिन किसी ने 10000 रुपये का निवेश किया होता तो 2 लाख शेयर्स मिलते और यदि अब तक उन सभी शेयरों को होल्ड कर रखा गया होता तो अब यानी शुक्रवार (14 नवंबर) के बंद भाव के मुताबिक उनकी वैल्यू बढ़कर 50 लाख रुपये से अधिक हो गया होता। इस कैलकुलेशन में किसी प्रकार के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
Q2 FY26 Results: कंपनी के तिमाही नतीजे
कंपनी ने 14 नवंबर को Q2 FY26 के अपने तिमाही नतीजे घोषित किए, जो बेहद प्रभावशाली रहे। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान अवधि के ₹14.7 करोड़ से 104% बढ़कर ₹29.99 करोड़ हो गया। इसी दौरान, कंपनी का रेवेन्यू 54% बढ़कर ₹286.46 करोड़ पहुंच गया, जबकि खर्चों में 49% की बढ़ोतरी देखी गई, जो ₹257.13 करोड़ रहे। कंपनी का EBITDA भी 109% उछलकर ₹30.7 करोड़ हो गया।
चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में कंपनी की नेट सेल्स 64% बढ़कर ₹536.72 करोड़ तक पहुंच गई है, और नेट प्रॉफिट दोगुना होकर ₹54.66 करोड़ हो गया है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ गोयल ने बताया कि कंपनी ने उत्तरी भारत में अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत किया है, निर्यात में वृद्धि की है और नए प्रोडक्ट वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इसके अतिरिक्त, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट से बढ़ते ऑर्डर्स को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रही है।
2024 में निवेशकों को दिया था बोनस शेयर
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने वर्ष 2024 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयरों का तोहफा दिया था। उस समय कंपनी ने प्रत्येक एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर बोनस के तौर पर प्रदान किया था, जिससे निवेशकों को काफी लाभ हुआ था।
वहीं, कंपनी ने अपने शेयरों का विभाजन यानी स्टॉक स्प्लिट भी किया था। पिछले वर्ष, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरों को 10 अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया था।
कंपनी के बारे में जानिए: क्या करती है इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज
1995 में स्थापित इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड FMCG सेक्टर की एक पुरानी कंपनी है। यह जैविक और अजैविक खाद्य उत्पाद, बिस्कुट और बेकरी आइटम बनाती है। कंपनी ने समय के साथ गुणवत्ता और इनोवेशन पर लगातार ध्यान केंद्रित करके बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications