Multibagger Stock; Smallcap Stock: स्टॉक मार्केट में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (15 सितंबर) को शुरुआती सत्र में कमज़ोरी के साथ सपाट कारोबार देखने को मिला। हालांकि इस कमज़ोरी के बीच भी कई शेयरों में जबरदस्त उछाल देखी गई।

इन्ही में से एक कंपनी के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी के बीच इसमें अपर सर्किट देखने को मिला। सबसे खास और बड़ी बात यह है कि इस स्टॉक में लगातार 2 महीने से अधिक समय से अपर सर्किट लग रहा है। यानी निवेशक दनादन पैसा लगाते जा रहे हैं।
निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी के चलते स्टॉक का भाव अब 100 रुपये के करीब पहुंच चुका है। हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं वह स्मॉलकैप स्टॉक है और इसका नाम सैम्प्रे न्यूट्रिशन लिमिटेड (Sampre Nutritions Ltd) है।
Sampre Nutritions Share Price
सैम्प्रे न्यूट्रिशन के शेयर आज अपने पिछले बंद भाव 93.79 रुपये से ऊपर 2 फीसदी के अपर सर्किट के साथ खुला और फिलहाल 95.66 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस अपर सर्किट के साथ आज कंपनी के शेयर्स में लगातार 66 ट्रेडिंग सेशंस में अपर सर्किट लगा है।
बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस शेयर का अपर प्राइस बैंड 97.57 रुपये है, जबकि लोअर प्राइस बैंड 20.90 रुपये तय किया गया है। इसके साथ ही कंपनी का प्राइस टॉलरेंस बैंड 2% रखा गया है। यानी उतार-चढ़ाव सीमित दायरे में ही रहेगा।
कंपनी ने किया है बड़ा ऐलान
बता दें कि 12 सितंबर 2025 को कंपनी के बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया था। बोर्ड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5.5 लाख नए इक्विटी शेयर्स अलॉट किए जिनमें से 5 लाख शेयर प्रमोटर ब्रह्मा गुरबानी को और 50,000 शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर विशाल रतन गुरबानी को दिए गए।
इन शेयरों का कन्वर्जन तब हुआ जब कंपनी को हर वारंट पर 45.375 रुपये का बाकी अमाउंट मिला। इससे कंपनी को कुल 2.49 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली। अब कंपनी की पेड-अप कैपिटल 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 21.55 करोड़ रुपये हो गई है।
Sampre Nutritions Share Price History
पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर 8 फीसदी चढ़े हैं जबकि एक महीने में 45 फीसदी और तीन महीने में 276 फीसदी से अधिक उछले हैं। यानी तीन महीने में निवेशकों को पैसा करीब चार गुना हो चुका है। पांच सालों में इस स्टॉक ने निवेशकों को 674 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक 20 फीसदी चढ़ा है जबकि तीन साल में 10 फीसदी टूटा है। पिछले छह महीनों की बात करें को शेयर में ही करीब 250% का उछाल आया है।
Sampre Nutritions Share 52 Week High And Low
बीएसई डेटा के अनुसार, कंपनी के शेयर ने 11 नवंबर 2024 को अपना 52-वीक हाई 101.17 बनाया था। वहीं 28 मार्च 2025 को स्टॉक ने 52-वीक लो 20.90 दर्ज किया था। लगातार तेजी के चलते कारोबारी सत्र के दौरान आज बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 200 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications