Multibagger Stock: घरेलू शेयर बाज़ार में मिले-जुले कारोबार के बीच पिछले कुछ समय में कई शेयरों ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। यदि आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं और ऐसे किसी शेयर की तलाश में हैं जिनमें बंपर रिटर्न मिलने की संभावना हो, तो आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न से मालामाल कर दिया है।
यह कंपनी सोलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग टेक्नोलॉजी सेगमेंट में कामकाज करती है। इस कंपनी को इंडियन रेलवे से एक ऑर्डर मिला है। इसकी घोषणा सोमवार को करते हुए कंपनी ने बताया कि उसे साउथ ईस्टर्न रेलवे से 2.58 मेगावॉट का ऑर्डर मिला है। चार साल में इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों क 6000 फीसदी से अधिक का धांसू रिटर्न दिया है।

अब कंपनी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए दुबई में एक नई सहायक कंपनी बनाई है, इसके जरिए यह UAE के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग और सोलर मार्केट्स को टारगेट करेगी।
हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड (Servotech Renewable Power System Ltd) है।
Servotech Renewable Power Share Price
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर मंगलवार को 2 फीसदी की कमज़ोरी के साथ 123.94 रुपये पर बंद हुए। पिछले चार साल की बात करें तो स्टॉक का भाव 2 रुपये के आसपास था। हालांकि अब 120 रुपये के ऊपर निकल चुका है।
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 196.98 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 97.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 28.56 बिलियन है।
Servotech Renewable Power Share Price History
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर पिछले चार साल में 6000 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। इस छोटी कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर 2021 को 2.04 रुपये पर थे।
पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 36 फीसदी से अधिक टूटे हैं जबकि पांच साल में निवेशकों को 5200 फीसदी से अधिक के रिटर्न मिले हैं। 3 साल की बात करें तो सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों में 580 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है और पिछले दो साल में कंपनी के शेयर 65 पर्सेंट से अधिक उछले हैं।
4 साल में 1 लाख को बनाया 62 लाख
यदि किसी निवेशक ने 4 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे लगभग 50000 शेयर्स मिलते और अब तक हॉल्ड करने पर उन शेयरों की वैल्यू बढ़कर 60 लाख रुपये से अधिक हो गए होते। इस कैलकुलैशन में किसी प्रकार के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
कंपनी का बड़ा ऐलान
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर ने मंगलवार को दुबई में एक नई सहायक इकाई सर्वोटेक रिन्यूएबल इंटरनेशनल FZCO बनाने के साथ ही अपनी वैश्विक विस्तार रणनीति में एक अहम मुकाम की घोषणा की। नई इकाई का मुख्यालय युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में है। सर्वोटेक रिन्यूएबल इंटरनेशनल FZCO, यूएई और GCC रीजन में बिजनेस डिवेलपमेंट, प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन और रणनीतिक साझेदारी के लिए कंपनी के सेंट्रल हब के रूप में काम करेगी।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications