Mumbai Rent In Slum: मुबंई जिसे 'ख्वाबों का शहर' भी कहा जाता है। अक्सर ज्यादातर लोग ये सपना देखते हैं कि वह मुबंई जाकर पैसे कमाएंगे। यहां हर तबके के लोग रहते हैं। फिर चाहे वह 2 बीएचके हो या फिर Slum Area (झुग्गी बस्ती) ही क्यों न हो। मुंबई के डिलीवरी बॉय ने एक ऐसी वीडियो शेयर की है जिसपर खूब चर्चा हो रही है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
इस डिलीवरी बॉय ने शेयर की वीडियो
हाल ही में मुंबई के Zomato डिलीवरी बॉय ने एक वीडियो शेयर की जिसमें उसने स्लम एरिया के कमरे का किराया बताया है। ये डिलीवरी बॉय कोई और नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत के मूल निवासी Pranjoy Borgoyary है। वह घर चलाने के लिए शहर में डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करने के लिए अपने घर से बाहर चले गए। वह एख गायक और राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में भी खेल चुका है। उसने ये भी बताया है कि किस प्रकार वह अपनी जिंदगी कैसे गुजार रहा है।
सिर्फ 500 रुपये देता है किराया
मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाला Zomato डिलीवरी बॉय ने वीडियो के जरिए ये जानकारी दी है कि वह सिर्फ 500 रुपये देकर एक किराये के कमरे में रहता है। इस कमरे में उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी रहता है। आप इस कमरे में जगह का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि यह बाथरूम जितना छोटा है।
50 रुपये की बिरयानी पर होते हैं खर्च

युवक ने ये भी बताया है कि रहने-खाने में ज्यादा रुपये नहीं खर्च कर सकता। इसकी वजह से वो एक बेहद छोटे से कमरे में रहता है। इससे पहले वह कई बीमारियों से घिरा हुआ था, जिसकी वजह से उसके घरवालों का बहुत पैसा खर्च हुआ। इस वीडियो में दिखाया गया है किवो इस स्लम एरिया में बेहद पतली गलियों से होते हुए एक जगह पहुंचता है जहां पर लोहे की सीढ़ी ऊपर चढ़ने के लिए बनी है और जब वो ऊपर पहुंचता है, तो वहां पर वो और उसके साथ एक और व्यक्ति भी रहते हुए नजर आता ह। कमरे में जरूरत की चीजें भी भरी हुई हैं। वीडियो में ये भी दिखाया था कि वो अपने लिए 50 रुपये की बिरयानी लेकर आया था, जिसे खाने के बाद वो काम पर निकल जाता है।
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरु कर दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications