Fare Price Hike in Mumbai: मुंबईकरों के लिए बुरी खबर आ रही है. क्योंकि अगर यात्रा के लिए मुंबई में ऑटो रिक्शा, टैक्सी और बस का चुनाव करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. दरअसल, राज्य परिवहन प्राधिकरण और मुंबई महानगर सड़क परिवहन प्राधिकरण ने ऑटो रिक्शा, टैक्सी और बसों के लिए किराया बढ़ाने को मंजूरी दे दी है.
मुंबईकरों को लगा झटका
किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर हुआ यह फैसला सार्वजनिक परिवहन यूनियनों की ओर से लगातार मांग के बाद लिया गया है. इस फैसले के बाद यात्रियों को अब ऑटो की सवारी के लिए 2 रुपए और टैक्सी और बसों के लिए 3 रुपए ज्यादा देने होंगे. बाद में कुछ खास दूरी के लिए 3 और 4 रुपए का एक्स्ट्रा चार्ज भी लगेगा.
ऑटो और टैक्सी के भाड़े में इजाफा
किराए में बढ़ोतरी से पहले यूनियनों ने ऑटो रिक्शा के लिए 26 रुपए और टैक्सियों के लिए 31 रुपए का बेस फेयर मांगा था, जोकि फिलहाल 23 रुपए और 28 रुपए है. सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद काली-पीली ऑटो और टैक्सियों को अपने इलेक्ट्रॉनिक मीटर समायोजित करने होंगे.

किराए में बढ़ोतरी से पड़ेगा असर
किराए में बढ़ोतरी से रोजाना पैसेजर्स पर काफी असर पड़ने की उम्मीद है. कई लोग अपनी दैनिक यात्रा की जरूरतों के लिए परिवहन के इन साधनों पर निर्भर हैं. बढ़ी हुई लागत बजट पर दबाव डाल सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो नियमित रूप से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications