नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने देश में नौकरियों को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2019 में करीब 12.67 लाख नौकरियां मिली हैं। वहीं इससे पिछले महीने में 14.59 लाख नौकरियां मिली थीं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने एक रिपोर्ट में कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान ईएसआईसी के साथ कुल 1.49 करोड़ नए कर्मचारियों/श्रमिकों के नामांकन कराए गए हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सितंबर 2017 से दिसंबर 2019 के दौरान लगभग 3.50 करोड़ नए लोग ईएसआईसी योजना से जुड़े थे। मोदी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में नौकरियों से जुड़े ये आंकड़े उसे राहत दे सकते हैं।

नए सदस्यों का पेरोल डेटा
एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, ईपीएफओ और पेंशन फंड नियामक तथा विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत बनाए गए नए सदस्यों के पेरोल डेटा पर आधारित है। अप्रैल 2018 से इन तीनों निकायों के नए सदस्यों के आंकड़ों के आधार पर नौकरियों के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। इससे पहले इस तरह का आंकड़ा जारी नहीं होता था।
ईपीएफओ के ये हैं आंकड़े
ताजा आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2017 से दिसंबर 2019 के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि फंड योजना में करीब 3.12 करोड़ नए सदस्य शामिल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि सदस्यों की संख्या विभिन्न स्रोतों से मिली है, इसलिए आंकड़ों में दोहराव हो सकता है। एनएसओ ने कहा कि रिपोर्ट औपचारिक क्षेत्र में रोजगार के स्तर को लेकर एक अलग नजरिया देती है, और इससे समग्र स्तर पर रोजगार का पता नहीं चलता।
यह भी पढ़ें : PPF : बदल गए ये 5 नियम, डालिए इन पर एक नजर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications