Nazara Technologies Stock: निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने नजारा टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी और घटा दी है। शुक्रवार, 14 जून को उन्होंने बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर एक साथ थोक सौदों के जरिए कंपनी के 3% से ज्यादा शेयर बेच दिए।

स्टॉक एक्सचेंज से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बीएसई पर 13 लाख शेयर औसतन ₹1,225.19 के भाव पर बेचे, जबकि एनएसई पर 14 लाख शेयर ₹1,225.63 के भाव पर बेचे।
स्टॉक्स में एक्शन
इस खबर के बाद आज नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर्स बीएसई पर 16 जून को सुबह 9:50 पर 1.22% की गिरावट के साथ 1311.70 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर्स 1344.65 रुपये के लेवल पर ओपन हुए हैं और आज 1353.55 रुपये के हाई लेवल को टच किया है। कंपनी ने 1311.70 रुपये के लो लेवल को टच किया है।
डील की कुल वैल्यू
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस डील की कुल वैल्यू करीब ₹334 करोड़ रही। हालांकि, शेयर खरीदने वालों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। इस लेन-देन के बाद रेखा झुनझुनवाला की नजारा टेक्नोलॉजीज में हिस्सेदारी पूरी तरह से खत्म हो गई है। इससे पहले 2 जून से 6 जून के बीच भी उन्होंने करीब 17.38 लाख शेयर ₹218 करोड़ में बेचे थे। यानी जून 2022 में जहां उनकी हिस्सेदारी 10% से ज्यादा थी, अब वह पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं।
नजारा टेक्नोलॉजीज में अब भी कुछ बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी है। मार्च 2025 तक मशहूर निवेशक मधुसूदन केला की कंपनी में 1.3% हिस्सेदारी है। वहीं, ज़ेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत की कंपनियों-Kamath Associates और NKSquared-के जरिए कुल 3.72% हिस्सेदारी है।
कंपनी के Q4FY25 के नतीजे
नजारा टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में मजबूत परफॉर्मेंस रहा है। कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 95% की सालाना बढ़त के साथ ₹520.2 करोड़ रही। वहीं, नेट प्रॉफिट ₹0.18 करोड़ से बढ़कर ₹4 करोड़ हो गया।
हालांकि, इसी दौरान कंपनी के कुल एक्सपेंस में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। कुल एक्सपेंस 85% बढ़कर ₹527.7 करोड़ पहुंच गया। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से एड एक्सपेंस में तीन गुना इजाफा और कर्मचारियों से जुड़ी लागत में तेजी के कारण हुई है। अगर पूरे वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो कंपनी की कुल ऑपरेटिंग रेवेन्यू 42.6% बढ़कर ₹1,623.9 करोड़ रही। वहीं, EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट रिकॉर्ड स्तर पर ₹153.5 करोड़ तक पहुंच गया। यानि कंपनी की कमाई तो तेजी से बढ़ी, लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण मुनाफे पर असर पड़ा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications