नई दिल्ली। नजारा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ की आज शानदार लिस्टिंग हुई है। नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर मुम्बई शेयर बाजार में 79 फीसदी प्रीमियम के साथ 1971 रुपये पर लिस्ट हुआ है। वहीं नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर नेशनल स्टाक एक्सचेंज पर 1990 रुपये पर लिस्ट हुआ है। यह राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली ऑनलाइन गेमिंग कंपनी है। नजारा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ निवेश के लिए 17 मार्च को खुला था और 19 मार्च को यह आईपीओ बंद हो गया था। नजारा टेक्नोलॉजीज का प्राइस बैंड 1100 रुपये से लेकर 1101 रुपये का था। नजारा टेक्नोलॉजीज ने इस आईपीओ के माध्यम से 583 करोड़ रुपये जुटाया है।
जानिए राकेश झुनझुनवाला ने कैसे बेची हिस्सेदारी
राकेश झुनझुनवाला ने नजारा टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से नहीं बेची है। इसके चलते निवेशकों का सेंटीमेंट अच्छा रहा। यह आईपीओ 175 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं नजारा टेक्नोलॉजीज ने 1101 प्रति शेयर के रेट पर एंकर इन्वेटर्स से 262 करोड़ रुपये जुटाए थे। नजारा टेक्नोलॉजीज में राकेश झुनझुनवाला की सितंबर 2020 तिमाही तक 11.51 फीसदी हिस्सेदारी थी।
कई चीजों से जुड़ी है यह कंपनी
नजारा टेक्नोलॉजीज वर्ल्ड क्रिकेट चैंपनियनशिप, छोटा भीम, मोटा पतलू सीरीज जैसे गेम के लिए चर्चित है। इसकी सब्सिडियरी कंपनी नोडविंग गेमिंग पूरे देश में गेमिंग इवेंट करती रहती है। तमाम का मुख्य कारोबार भारत सहित अफ्रीका, मिडल ईस्ट, साउथ ईस्ट जैसे करीब 60 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है।
कब हुई थी कंपनी की स्थापना
नजारा टेक्नोलॉजीज की स्थापना साल 2000 में नितीश मित्तरैन ने की थी। यह एक जानेमाने गेमर हैं। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने अपना काफी बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है। वहीं कंपनी ने गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया स्पेस में जगह बनाने के लिए गेमिंग कैटेगरीज में कई अधिग्रहण भी किए हैं।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications