नयी दिल्ली। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल या एनसीएलएटी ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त करने का आदेश दिया है। एनसीएलएटी ने माना है कि कि एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति गैरकानूनी थी। साथ ही एनसीएलएटी ने टाटा संस को मिस्त्री को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 4 हफ्तों का समय भी दिया है। टाटा संस ने एनसीएलएटी के इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 4 हफ्तों का वक्त मांगा था। एनसीएलएटी के मुताबिक टाटा संस के बोर्ड से अल्पसंख्यक शेयरधारकों के प्रति 'पूर्वाग्रही' व्यवहार दिखाया। साथ ही एनसीएएलटी ने कहा कि मिस्त्री को हटाने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया। रतन टाटा के 2012 में रिटायर होने पर सायरस मिस्त्री को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था।

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि टाटा संस के बोर्ड ने मिस्त्री को अक्टूबर 2016 में चेयरमैन पद से हटा दिया था। मगर दो महीने बाद उन्होंने टाटा संस के इस फैसले को एनसीएलटी की मुंबई बेंच में चुनौती दी थी। मिस्त्री की तरफ से उनके परिवार की दो निवेश ने एनसीएलटी में याचिका दायर की थी। इन कंपनियों में सायरस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और स्टर्लिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्प शामिल हैं। मगर एनसीएलटी ने जुलाई 2018 में मिस्त्री के दावे को रद्द कर दिया था।
मिस्त्री ने किया था एनसीएलएटी का रुख
एनसीएलटी ने अपने निर्णय में सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के लिए टाटा संस के बोर्ड सक्षम बताया था। वैसे टाटा संस ने उन्होंने इसलिए हटाया था क्योंकि कंपनी के बोर्ड और इसके बड़े शेयरधारकों का मिस्त्री पर विश्वास बाकी नहीं रह गया था। मिस्त्री ने एनसीएलटी के खिलाफ खुद एनसीएलएटी का रुख किया था।
यह भी पढ़ें - ट्राई का नया फैसला : जानें रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए क्यों है झटका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications