Net Direct Tax Collection Rises Till 11 August 2024: चालू वित्त वर्ष 2024-2025 में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन जो कि 11 अगस्त तक 22.48 प्रतिशत से बढ़कर 6.92 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 4.47 लाख करोड़ रुपये का पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन के साथ 2.22 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन भी है। वित्त वर्ष 2024-2025 में ग्रॉस डयरेक्ट टैक्स कलेक्शन 11 अगस्त तक 23.99 फीसदी बढ़कर 8.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की तुलना में अधिक हुआ ग्रॉस पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन
शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स से सरकार को होने वाली कमाई में दोगुना उछाल देखने को मिला है। सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स ( Securities Transaction Tax) 21,599 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है और 1634 करोड़ रुपये दूसरे टैक्स से प्राप्त हुआ है। इसमें फ्रिंज बैनेफिट टैक्स, वेल्थ टैक्स, बैंकिंग कैश ट्रांजैक्शन टैक्स, होटल रिसिप्ट टैक्स, एक्सपेंडिचर टैक्स, इंटरेस्ट टैक्स, एस्टेट ड्यूटी और गिफ्ट टैक्स भी शामिल है। पिछले साल की तुलना में ग्रॉस पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए, 11 अगस्त, 2023 तक कलेक्शन 3.91 लाख करोड़ रुपये था। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 में 11 अगस्त तक कलेक्शन बढ़कर 4.81 लाख करोड़ रुपये हो गया।
टैक्स कलेक्शन पर इंफोसिस के पूर्व सीईओ मोहनदास पई ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि टैक्स कलक्शन बजट के अनुमानों से काफी ज्यादा है, लेकिन दुर्भाग्य से वित्त मंत्री ने मध्यव वर्ग को टैक्स बेनिफिटिस से दूर रखा है।
इतने लाख करोड़ का रिफंड किया गया है जारी
1 अप्रैल से 11 अगस्त के बीच 1.20 लाख करोड़ रुपये के रिफंड सरकार ने जारी किए हैं। इसमें 33.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। ग्रास बेसिस पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 24 फीसदी बढ़कर 8.13 लाख करोड़ रुपये हो गया और कलेक्शन में 4.82 लाख करोड़ रुपये का पर्सनल इनकम टैक्स और 3.08 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स शामिल है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications