Aadhar Card Smart Face Authentication: आज के समय में आधार कार्ड ऐसी जरूरतमंद चीज है जिसके बिना हम कोई भी कागजी काम नहीं कर सकते हैं। ये ऐसी चीज है जो हमारी पहचान को भी बताता है और इसके जरिए से हम कोई भी सरकारी काम या प्राइवेट काम आसानी के साथ कर सकते हैं।

आज के डिजिटल जमाने में हर काम में आधार कार्ड की जरूरत होती है, चाहे होटल में चेक-इन करना हो, सरकारी स्कीम का फायदा लेना हो या फिर किसी सेवा के लिए आवेदन देना हो। अब तक इसके लिए लोगों को अपने पास आधार कार्ड की हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी रखनी पड़ती थी। लेकिन अब यह तरीका बदलने वाला है।
UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार को और ज्यादा डिजिटल और आसान बनाने के लिए एक नया स्मार्ट फीचर लाने की तैयारी कर ली है।
QR कोड और फेस ID से होगा वेरिफिकेशन
UIDAI ने आधार ऐप में "स्मार्ट फेस ऑथेंटिकेशन" फीचर शुरू किया है, जो फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। इस फीचर की मदद से अब केवल QR कोड स्कैन करने और फेस ID से वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। जैसे आप दुकानों पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं, ठीक उसी तरह अब आपका आधार वेरिफिकेशन भी हो सकेगा, वो भी बिना किसी डॉक्यूमेंट के।
पूरी तरह डिजिटल होगा आधार कार्ड
इस नए फीचर के बाद आपका आधार कार्ड पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगा। इसका मतलब ये हुआ कि अब न तो कार्ड साथ रखने की टेंशन होगी और न ही फोटो कॉपी कराने की जरूरत पड़ेगी। बस फोन में ऐप और फेस ID ही काफी होगी।
डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस फीचर की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह तकनीक न केवल आसान है, बल्कि लोगों की जानकारी को भी पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी।
अभी चल रहा है टेस्टिंग फेज
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। अगर यह पूरी तरह सफल रहता है, तो आधार से जुड़ी प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी। तकनीक का फायदा उठाकर सरकार का टारगेट तरीकों को और बेहतर बनाना है, जबकि यह तय करना है कि डेटा सुरक्षा बरकरार रहे।
कितनी बार बनवा सकते हैं आधार कार्ड?
इसका मतलब है कि आप आधार संख्या पूरे जीवन में सिर्फ एक बार ही जारी करवा सकते हैं भले ही उसमें आप बाद में किसी अन्य जानकारी को अपडेट करवाएं। आधार में अगर आपकी कोई जानकारी गलत हो जाती है तो वह अपडेट की जा सकती हैं लेकिन अपडेट करने का विकल्प सिर्फ कुछ ही जानकारी के लिए होता है। आप आधार को सिर्फ एक बार ही बनवा सकते हैं लेकिन उसमें बदलाव के भी कुछ नियम होते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications