नयी दिल्ली। भारत में अनलॉकडाउन की शुरुआत के बावजूद बड़ी संख्या में लोग घरों से ही काम कर रहे है। इसी के मद्देनजर सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने मुश्किल दौर में ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए एक नया वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। वैसे एक सच ये भी है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के सामने बीएसएनएल हाल के दिनों में काफी संघर्ष कर रही है और इसीलिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान ला रही है। इसी लिहाज से बीएसएनएल अब 599 रुपये का नया प्रीपेड एसटीवी वर्क फ्रॉम होम प्लान लेकर आई है। आइये जानते हैं क्या हैं इस प्लान के बेनेफिट।
रोज मिलेगा 5 जीबी डेटा
बीएसएनएल के नए 599 रु वाले प्रीपेड वाले में आपको रोज 5 जीबी डेटा मिलेगा, जो घर से काम करने वालों के पर्याप्त है। बता दें कि बीएसएनएल ने इससे पहले 551 रुपये का इतने ही दैनिक डेटा बेनेफिट वाला एक प्लान पेश किया था। मगर वो प्लान सिर्फ सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना टेलीकॉम सर्किल तक सीमित था। वहीं बीएसएनएक का 599 रुपये वाला प्रीपेड एसटीवी प्लान देश भर में वैलिड है। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की होगी। आइये जानते हैं इस प्लान के कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट के बारे में।
फ्री कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट
बीएसएनएल के नए 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 5 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। साथ ही 90 दिनों तक रोज 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलेंगे। बीएसएन का यह प्लान वैसे तो पूरे देश में उपलब्ध रहेगा, मगर इसमें दिल्ली और मुंबई शामिल नहीं होंगे। इन दो शहरों को छोड़ कर देश के सभी सर्किल्स में कंपनी का प्लान उपलब्ध रहेगा। इस समय भारत में बहुत सारे लोग कोरोनावायरस के कारण अपने घर से काम कर रहे हैं और उन्हें हेवी डेटा प्लान्स की जरूरत है। हालांकि बहुत से ग्राहक ऐसे हैं जो पुराने वायर्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन का ऑप्शन चुनते हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो रोजाना काम के हिसाब से अपना काम मोबाइल डेटा से ही निपटा लेते हैं।
प्राइवेट कंपनियों से मुकाबला
बीएसएनएल नए 599 रुपये के प्लान के साथ प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से टक्कर लेगी, क्योंकि वे रोजाना सिर्फ 3 जीबी डेटा तक की पेशकश कर रही हैं। दिसंबर 2019 में होने वाली टैरिफ बढ़ोतरी से पहले रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के कुछ प्रीपेड प्लान थे जिनमें रोजाना 4 जीबी से अधिक डेटा दिया जाता था। हालाँकि अब किसी भी प्रीपेड प्लान में ये तीनों अधिकतम 3 जीबी डेटा ही देती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications