Dry Fruits and chocolates price after gst rate cut: त्योहारों की तैयारियों के बीच उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले के बाद अब कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। खासतौर पर ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट पर टैक्स कम होने से नवरात्रि और दीवाली की खरीदारी का बजट हल्का पड़ेगा।

टैक्स स्लैब हुआ आसान
काउंसिल ने टैक्स स्लैब को आसान करते हुए ज्यादातर सामान को 5% और 18% कैटेगारी में रखा है। पहले जहां 12% और 18% दोनों तरह की दरें लागू थीं, अब उनमें से कई आइटम्स पर 5% जीएसटी लगेगा। इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ेगा।
ड्राई फ्रूट्स पर सबसे ज्यादा असर
ड्राई फ्रूट्स, जिन्हें नवरात्रि व्रत और त्योहारों पर गिफ्टिंग के लिए खूब खरीदा जाता है, अब पहले से काफी सस्ते हो जाएंगे। काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश और खजूर पर जीएसटी 12% से घटकर 5% कर दिया गया है।
काजू का भाव लगभग 50 रुपए किलो कम होगा।
बादाम पर 40 रुपए किलो की राहत मिलेगी।
अखरोट करीब 45 रुपए सस्ते होंगे।
किशमिश और खजूर पर भी 10 से 15 रुपए किलो तक की बचत होगी।
मिश्रित ड्राई फ्रूट्स पैक पर लगभग 35 रुपए किलो की कटौती दिखेगी।
दिल्ली के करोल बाग और बाकी बाजारों में कारोबारियों का कहना है कि यह बदलाव ग्राहकों की जेब को सीधा फायदा देगा। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार त्योहारों पर बिक्री और बढ़ेगी।
चॉकलेट पर भी राहत
त्योहारों में बच्चों और बड़ों के बीच चॉकलेट गिफ्ट का ट्रेंड आम है। पहले चॉकलेट और कैंडी पर 18% जीएसटी लगता था, लेकिन अब यह घटकर 5% रह गया है।
उदाहरण के लिए, 100 रुपए की चॉकलेट पर पहले 18 रुपए टैक्स जुड़ता था, जबकि अब केवल 5 रुपए लगेगा। यानी एक चॉकलेट पर 13 रुपए की बचत। बड़ी कंपनियां जैसे अमूल और कैडबरी पहले से ही डिस्काउंट और ऑफर्स की तैयारी में जुट गई हैं।
त्योहार की शॉपिंग होगी किफायती
त्योहारी सीजन में ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट की मांग सबसे ज्यादा होती है। नवरात्रि में फलाहार के लिए सूखे मेवे जरूरी होते हैं और दीवाली पर गिफ्टिंग पैक की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में टैक्स कटौती से आम उपभोक्ता को सीधा फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications