ग्रेटर नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. जल्द ही ग्रेटर नोएडा में मेट्रो दौड़ने वाली है. ये नई मेट्रो नोएडा सेक्टर 51 से नॉलेज पार्क 5 तक चलेगी और ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 को रैपिड मेट्रो से जुड़ेगी. इस नई मेट्रो से लोगों का आना-जाना अब और भी आसान हो जाएगा. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी अब बहुत जल्द ही मेट्रो चलने वाली है. ऐसा कहा जा रहा है कि वेस्ट ग्रेटर नोएडा मेट्रो के लिए एनसीआरटीसी (NCRTC) फंडिंग करेगी. एनसीआरसीटी को National Capital Region Transport Corporation कहा जाता है. अगर एनसीआरटीसी इस प्रोजेक्ट को फंडिंग नहीं करती है, तो राज्य के हुडको से 30,529 करोड़ रुपये का लोन लिया जाएगा.
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को मेट्रो के बिना आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. खास तौर पर ऑफिस जाने वाले लोग हर दिन कई दिक्कतों का सामना करते हैं. जाहिर है कि मेट्रो कनेक्टिविटी आने से ग्रेटर नोएडा के लोगों की जिंदगी और आसान होने वाली है.
ग्रेटर नोएडा मेट्रो किन जगहों को करेगी कनेक्ट ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 51 से नॉलेज पार्क-5 तक तक मेट्रो कनेक्शन बनाया जाएगा. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 4 को नोएडा के रैपिड मेट्रो से कनेक्ट किया जाएगा. हालंकि अभी तक इसे केंद्र से मंजूरी नहीं है. मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि आने वाले चार महीनों में इस प्रोजेक्ट को क्रेंद से मंजूरी मिल जाएगी.
ग्रेटर नोएडा में कब आएगी मेट्रो?
इस मेट्रो कनेक्शन में कुल 38 स्टेशनों को जोड़ा जाएगा. वहीं ये पूरा प्रोजेक्ट 4 से 5 सालो में पूरा हो जाएगा. इसके साथ थी ग्रेटर नोएडा मेट्रो कनेक्शन के पहले चरण में 25 स्टेशनों पर काम किया जाएगा.
ये भी बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी दी जाएगी. जैसे ही ये ग्रेटर नोएडा के लिए मेट्रो बनकर तैयार होगी. उसके बाद सराय काले खां-गाज़ियाबाद में चलने वाली रैपिड रेल मार्ग को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की भी योजना बनाई जा रही है.
ताकि गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के अन्य जगहों पर रहने वाले लोगों को एयरपोर्ट जाने में आसानी हो. ग्रेटर नोएडा में बनने वाली ये मेट्रों लोगों के जीवन को आसान तो बनाती ही है. इसके साथ ही रियल एस्टेट में भी ये काफी बड़ा मुनाफा देखा जा सकता है.
ग्रेटर नोएडा में मेट्रो लाएगा विकास
ग्रेटर नोएडा में मेट्रो आने से लोगों आसानी से आसपास के इलाकों में जा पाएंगे. मेट्रो की सर्विस ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है. अभी यहां मेट्रो कनेक्टविटी इतनी बेहतर नहीं है. इसलिए लोग ग्रेटर नोएडा में मकान या फ्लैट खरीदने में कतराते है. क्योंकि मेट्रो के बिना दिल्ली-एनसीआर के बाकी जगह से जुड़ना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.
इसलिए मेट्रो आने से ये ग्रेटर नोएडा के लोगों को फायदा तो होगी ही. इसके साथ ही रियल स्टेट वालों को भी बड़ा मुनाफा होने वाला है. क्योंकि मेट्रो आने से लोग ग्रेटर नोएडा के में प्रॉपर्टी में ज्यादा से ज्यादा निवेश करना पसंद करेंगे
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications