नयी दिल्ली। सभी टेलीकॉम कंपनियां अब कॉलिंग के बजाय अधिक से अधिक डेटा और उसकी स्पीड पर ध्यान देती हैं। इसके पीछे का कारण बढ़ता हुआ कॉम्पिटीशन है। जियो, एयरटेल, वोडाफोन और सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल नये-नये प्लान के जरिये ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में लगी हुई हैं। प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल इंटरनेट डेटा के अलावा टेलीकॉम कंपनियां अब ब्रॉडबैंड का भी विस्तार कर रही हैं। मगर इसी बीच बीएसएनएल ने ब्रॉडबैंड से भी एक कदम आगे बढ़ कर एक नयी सर्विस शुरू की है। कंपनी ने एयर फाइबर से हाई स्पीड इंटरनेट देने की शुरुआत की है। इस तकनीक को फाइबर टू द होम या एफटीटीएच कहा जाता है। ये ऑप्टिकल फाइबर सर्विस है, जिससे हाई स्पीड और निरंतर इंटरनेट पहुंचाने के लिए कॉपर की तार जरूरत नहीं होगी। जानते हैं इस तकनीक के बारे में विस्तार से और मिलने वाली डेटा स्पीड के बारे में।
100 एमबीपीएस की मिलेगी स्पीड
बीएसएनएल की इस टेक्नोलॉजी से आपको टू-वे ट्रांसमिशन की स्पीड मिलेगी, जिसमें हाई डेटा स्पीड 100 एमबीपीएस की होगी। हालांकि बीएसएनएल ने सर्विस फिलहाल मेरठ में कुछ जगहों पर ही शुरू की है। दरअसल मेरठ में बीएसएनएल हर घर में ब्रॉडबैंड पहुंचाने के बजाए एयर फाइबर से ही हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाएगा। जल्दी ही मेरठ के बाकी हिस्सों में भी बीएसएनएल इस योजना को शुरू कर सकती है। जानकार मानते हैं कि यदि योजना चली तो इसे ग्राहक बहुत पसंद करेंगे। क्योंकि इस समय हाई स्पीड इंटरनेट काफी जरूरत की चीज भी बन गया है।
एफटीटीएच तकनीक है क्या
जैसा कि बताया गया है एफटीटीएच यानी फाइबर टू द होम। रेडियो लिंक पर आधारित एयर फाइबर सर्विस को इंटरनेट वर्ल्ड में एक नयी पहल और क्रांति माना जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी में ऑप्टिकल फाइबर से बेहतर इंटरनेट सर्विस ग्राहकों को घर या ऑफिस तक पहुंचाई जाती है। खास बात यह है कि यह मौजूदा समय में उपयोग होने वाले कॉपर इन्फ्रास्ट्रक्चर यानी टेलीफोन वायर केबल की तुलना में काफी बेहतर सर्विस देती है। दुनिया भर में अब वीडियो, इंटरनेट और वॉयस सर्विस के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है।
क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं
बीएसएनएल की इस नयी तकनीक के जरिये आपको तेज इंटरनेट सर्विस, आईपी कनेक्शन पर वॉयस और वीडियो टेलीफोन, आईपी सर्विस पर टीवी, वीडियो ऑन डिमांड, ऑडियो ऑन डिमांड, रिमोट एजुकेशन, प्वाइंट टू मल्टी प्वाइंट वीडियो, वर्चुअल कांफ्रेंसिंग, इंट्रेक्टिव गेमिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वैसे बीएसएनएल अपने ब्रॉडबैंड, डीएसएल, भारत फाइबर, बीबीओ वाई-फाई ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन प्लान लेने वालों को भी खास ऑफर दे रही है। इनमें किसी भी सर्विस के लिए अगर आप 12 महीनों का एडवांस भुगतान करें तो आपको एक महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। वहीं दो साल यानी 24 महीनों का एडवांस चुकाने पर तीन और 36 महीनों के लिए 4 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
यह भी पढ़ें - सबसे फास्ट इंटरनेट वाली एयरटेल के ये हैं बेस्ट प्लान, जानें कितना मिलेगा डेटा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications