नई दिल्ली, जनवरी 4। नई कार खरीदारों के लिए एक शानदार ऑफर आया है। दरअसल एक तरफ जहां मारुति और टाटा ने अपनी कारें महंगी की हैं, वहीं दूसरी ओर होंडा ने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। नए साल में होंडा ने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। ध्यान रहे है कि होंडा कारों पर ऑफ़र वेरिएंट, ग्रेड और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए इच्छुक खरीदार लागू ऑफ़र के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए अपनी करीबी होंडा डीलरशिप पर जा सकते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार होंडा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा आइए जानते हैं।
होंडा सिटी (5वीं जनरेशन)
नेक्स्ट जेन की होंडा सिटी के सभी वेरिएंट्स पर 35,596 रुपये तक का बेनेफिट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये तक की नकद छूट या 10,596 रुपये तक की मुफ्त (एफओसी) एक्सेसरीज़ शामिल हैं। ग्राहक कार एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, होंडा ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। लाभ और छूट 31 जनवरी, 2022 तक वैलिड हैं।
होंडा जैज़
होंडा जैज़ के पेट्रोल वेरिएंट पर जनवरी 2022 में 33,147 रुपये तक का बेनेफिट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये तक की नकद छूट या 12,147 रुपये तक की एफओसी एक्सेसरीज़ शामिल हैं। खरीदार कार एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का भी फायदा उठा सकते हैं, जबकि मौजूदा होंडा ग्राहक 7,000 रुपये के होंडा कार एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।
होंडा डब्लूआर-वी
होंडा डब्लूआर-वी वेरिएंट के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर 26,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। होंडा के मौजूदा ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये के होंडा कार एक्सचेंज बोनस का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं।
चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी
चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी पर 20,000 रुपये तक का बेनेफिट मिल रहा है। 8,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा इस कार पर मौजूदा होंडा ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये के होंडा कार एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं।
होंडा अमेज
नई होंडा अमेज के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का बेनेफिट मिल रहा है। इस वाहन पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा मौजूदा होंडा ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 6,000 रुपये के होंडा कार एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं।
होंडा की दिसंबर 2021 में सेल्स
होंडा ने 2021 में 89,152 इकाइयों की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 26 फीसदी की वृद्धि है। वहीं दिसंबर 2021 में वाहन निर्माता कंपनी ने 7,973 इकाइयों की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो आठ प्रतिशत की गिरावट रही। होंडा ने एक बयान में कहा कि इसने दिसंबर 2020 में घरेलू बाजार में 8,638 इकाइयां भेजी थीं। वहीं कंपनी ने घरेलू बाजार में डीलरों को 2020 में जनवरी-दिसंबर की अवधि में 70,593 इकाइयां भेजी थीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications