नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार की फिलहाल जीएसटी दरों में वृद्धि करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि जीएसटी रेट बढ़ाने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं हो रहा है। जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 18 दिसंबर को होने जा रही है। उससे पहले ही ऐसी अटकलें थी कि सरकार जीएसटी दरें बढ़ाने पर विचार कर सकती है। पिछले हफ्ते खबर भी आयी थी कि 1 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी के लिए सरकार ने जीएसटी रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मगर फिलहाल केंद्रीय वित्त मंत्री ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। शुक्रवार को निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जीएसटी दरों को बढ़ाने की अटकलें कहाँ से आ रही हैं इसकी उन्हें कोई खबर नहीं। उन्होंने बताया कि जीएसटी दरों में समीक्षा पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।

आर्थिक सुधारों की दी जानकारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य आर्थिक सलाहकार के सुब्रमणियन और रेवेन्यू सेक्रेटरी अजय भूषण पाण्डेय भी मौजूद रहे। इसमें सरकार की तरफ से आर्थिक मोर्चे पर किये गये सुधारों के बारे में भी बताया गया। रेवेन्यू सेक्रेटरी के मुताबिक छोटे-मंझोले उद्योगों के लिए टैक्स रिफंड तेज करने में विशेष कदम उठाया गया है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा डालने, आवासीय परियोजनाओं के लिए फंड आवंटित करने और एफडीआई में आयी तेजी का जिक्र किया गया।
कितना रहा है जीएसटी कलेक्शन
पिछले महीने जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। नवंबर में सरकार का जीएसटी रेवेन्यू 1.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गया। मगर इससे पहले जीएसटी कलेक्शन में गिरावट भी देखने को मिली है। अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 95,380 करोड़ रुपये और सितंबर में 91,916 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर में जीएसटी संग्रह पिछले 19 महीनों में सबसे कम रहा था। इसके बाद जीएसटी संग्रह बढ़ाने के लिए कुछ उपाय किये और एक समिति का भी गठन किया। इसके बाद जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी देखी गयी है।
यह भी पढ़ें - महंगाई का एक और झटका : मदर डेयरी और अमूल ने एक साथ बढ़ाये दूध के दाम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications