आज शनिवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज ग्राहकों को तेल के लिए शुक्रवार वाले दाम ही चुकाने होंगे।
नई दिल्ली: आज शनिवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज ग्राहकों को तेल के लिए शुक्रवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। देश में मार्च महीने में पेट्रोल की मांग 15.5 फीसदी और डीजल की मांग 24 फीसदी कम हुई है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इस वजह से वाहनों के आवागमन पर रोक है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने में ईंधन मांग में 40 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। तो चलिए जानते हैं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश में ग्राहकों को एक लीटर तेल कितने रुपये में मिल जाएगा।

महानगरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications