लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद देशभर की सड़कों पर गाडिय़ां दिखाई देने लगी है। दिल्ली और दूसरे महानगरों में जरूरी सामानों की दुकानों के साथ कुछ दूसरी दुकानें और फैक्ट्रीज भी खुली है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद देशभर की सड़कों पर गाडिय़ां दिखाई देने लगी है। दिल्ली और दूसरे महानगरों में जरूरी सामानों की दुकानों के साथ कुछ दूसरी दुकानें और फैक्ट्रीज भी खुली है। उसके बाद पेट्रोल और डीजल की डिमांड में भी इजाफा हुआ है, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऑयल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी दें कि लॉकडाउन 3 में कुछ राज्यों ने अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी आपको शुक्रवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। वैसे देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 71.26, 73.30, 76.31 और 75.54 रुपए प्रति लीटर पर बने हुए है। कुछ दिन पहले दिल्ली और चेन्नई में अपने राज्यों में पेट्रोल पर वैट बढ़ा दिया था। जिसके बाद यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान ने भी पेट्रोल पर वैट बढ़ाया गया। जिसके बाद इन प्रदेशों के शहरों तें पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ है। वैसे अभी तक इन शहरों में ऑयल कंपनियों की ओर से प्राइस नहीं बढ़ाए गए हैं।
डीजल के दाम
वहीं बात डीजल की करें तो देश के चारों महानगरों के अलावा दूसरे शहरों में भी डीजल के दाम स्थिर ही है। आईओसीएल मिले आंकड़ों के अनुसार महानगरों और शहरों में शुक्रवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में क्रमश: 69.39, 65.62, 66.21 और 68.22 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार ने डीजल पर वैट 16.75 फीसदी से 30 फीसदी कर दिया था जिसके बाद दिल्ली में डीजल के दाम में 7.10 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications