Northern Railway Changes in Train Schedule: भारतीय रेलवे की मदद से हर रोज लाखों लोग ट्रैवल करते हैं लेकिन ट्रेनों का समय, दिन या रिशेड्यूल होने पर लोगों को काफी परेशानी भी होती है।
लगभग एक हफ्ते के लिए नॉर्थन रेलवे ने यह जानकारी दी है कि वह कई ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है।
इसके अलावा मई के पहले हफ्ते में कुछ ट्रेने डायवर्ट भी की जाएंगी और कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल भी की जाएंगी। इसके कारण ट्रेन के समय में भी बदलाव होगा।

उत्तर रेलवे ने एक बयान यह कहा है कि आम जनता की जानकारी के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि दिल्ली डिवीजन पर दिल्ली-अंबाला खंड पर नीलोखेड़ी स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार के कारण, निम्नलिखित ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द / डायवर्ट / शॉर्ट टर्मिनेट / प्रारंभ / पुनर्निर्धारित / विनियमित रहेंगी।"
इन ट्रेनों को किया गया है डायवर्ट
गाड़ी संख्या 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर जेसीओ हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते 2 मई को डायवर्ट किए गए हैं। वहीं, 2 और 3 मई को गाड़ी संख्या 12312 कालका-हावड़ा जेसीओ अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते भी डायवर्ट रहेंगे।
इसके अलावा 2 मई को गाड़ी संख्या 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर जेसीओ हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते डायवर्ट की जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12266 जम्मू तवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला जेसीओ 02 मई को लुधियाना-धूरी-जाखल के रास्ते डायवर्ट की जाएगी।
इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाड़ी संख्या 12983 अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 30 अप्रैल को 2 घंटे की देरी से चलेगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 14034 कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस 2 मई और 3 मई को ढाई घंटे की देरी से चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12414 जम्मू तवी- अजमेर एक्सप्रेस 2 मई और 3 मई को 2 घंटे की देरी से चलेगी।
इन 4 ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा
आपको बता दें कि इसमें प्रयागराज संगम- चंडीगढ़ एक्सप्रेस जिसकी गाड़ी संख्या 14217 को 20 मिनट के लिए रास्ते में रोका जाएगा।
वहीं, गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को 45 मिनट के लिए रास्ते में रेगुलेट किया जाएगा।
अगर बात करें गाड़ी संख्या 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस को 2 मई व 3 मई को 30 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा ट्रेन संख्या 12919 डॉक्टर अंबेडकर नगर-कटरा एक्सप्रेस को 1 मई को 30 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा।
2 ट्रेनों को किया जाएगा शॉर्ट टर्मिनेट
गाडी संख्या 04178 कुरूक्षेत्र- दिल्ली जेसीओ 2 मई और 3 मई पानीपत से शुरू होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04405 हजरत निज़ामुद्दीन-कुरुक्षेत्र जेसीओ 1 मई और 2 मई को पानीपत में समाप्त किया जाएगा।
परिणामस्वरूप गाड़ी संख्या 04406 कुरूक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन जेसीओ 2 मई और 3 मई को पानीपत से शुरू होगी।
यह जरूरी है कि अगर आप ट्रेन से सफर करने का प्लन बना रहे हैं तो नॉर्थन रेलवे द्वारा जारी की गई यह जानकारी आपको पूरी पता होनी चाहिए ताकि सफर के समय आपको परेशानी न हो।
नॉर्थन रेलवे से जुड़ी हुई अन्य जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications