नयी दिल्ली। साल 2020 कोरोना के लिए याद रखा जाएगा। अब ये साल तो खत्म होने जा रहा है, मगर कोरोना संकट अभी तक खत्म नहीं हुआ है। यानी सार्वजनिक जगहों पर कम से कम जाना ही बेहतर है। इस लिहाज से अभी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सफर से बचना ज्यादा बेहतर है। नये साल में मोटरसाइकिलें महंगी हो सकती हैं। हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से इसका ऐलान भी किया जा चुका है। इसलिए अगर आपका इरादा मोटरसाइकिल खरीदने का है तो ये सही समय है। मगर यदि आपके पास इतना बजट नहीं है कि आप नयी मोटरसाइकिल खरीद सकें, तो आप फिलहाल पुरानी मोटरसाइकिल से काम चला सकते हैं। हम आपको ऐसे प्लेटफॉर्म के बारे में बताएंगे, जहां इस समय पुरानी मोटरसाइकिल 5 हजार रु तक की कीमत पर मिल रही है।
यहां मिलेगी सस्ती बाइक
पुरानी मोटरसाइकिलें कई जगह मिलती हैं। मगर इनमें सबसे अच्छे प्लेटफॉर्म में से एक है ड्रूम। ड्रूम पर आपको एक से एक मोटरसाइकिल बेहद सस्ते दामों पर मिल सकती है। आप खरीदने से पहले ड्रूम पर अपनी पसंदीदा मोटरसाइकिल ऑनलाइन सर्च भी कर सकते हैं। साथ ही आप यहीं से बेचने वाले से संपर्क कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी 3 मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे जो 5 से 10 हजार रु तक की कीमत पर मिल रही हैं।
टीवीएस विक्टर
ड्रूम पर इस समय टीवीएस विक्टर 110 सीसी बिक्री के लिए रखी गई है। वेबासाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपको ये मोटरसाइकिल सिर्फ 5 हजार रुपये में मिल सकती है। इस मोटरसाइकिल में 109.4 सीसी का इंजन दिया गया है। मोटरसाइकिल का 2004 मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। ये इसका एक निगेटिव पॉइंट हो सकता है। अच्छी बात ये है कि इस मोटरसाइकिल को पहला मालिक बेच रहा है।
टीवीएस स्टार सिटी
टीवीएस स्टार सिटी 110 सीसी भी बिक्री के लिए रखी गई है। ये मोटरसाइकिल 72 हजार किमी से कुछ अधिक तक चली है। मोटरसाइकिल का 2006 मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। इस मोटरसाइकिल को भी पहला मालिक बेच रहा है, जिसे आप सिर्फ 9,000 रुपये में खरीद सकते हैं। दावा किया गया है कि ये मोटरसाइकिल 85 किमी का माइलेज देती है।
टीवीएस अपाचे
वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस समय टीवीएस अपाचे 150 सीसी भी बेची जा रही है। इस मोटरसाइकिल का 2009 2009 मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। ये मोटरसाइकिल भी पहला मालिक बेच रहा है, जिसे आप 10,200 रुपये में खरीद सकते हैं। ये मोटरसाइकिल करीब 71.5 हजार किमी चली है। 45 किमी का माइलेज देन वाली इस मोटरसाइकिल में 147.5 सीसी का इंजन दिया गया है।
यहां से खरीदें पुरानी कार
अगर आपका इरादा मोटरसाइकिल के बजाय पुरानी कार खरीदने का है तो आप ट्रूवैल्यू से सस्ते में पुरानी कार खरीद सकते हैं। ट्रूवैल्यू मारुति का सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। यहां आपको पुरानी कारें बेहद कम कीमतों पर मिल जाएंगी। अपनी यूज्ड कार को बेचने वाले लोग इस प्लेटफॉर्म अपनी कार की डिटेल दर्ज कराते हैं। अच्छी कंडीशन में मिलने वाली मारुति कारें आपको आधे से भी कम कीमत पर मिल जाएंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications